फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika spotted late on the show

दीपिका ने दिखाए शाहरुख को नखरे

Thu, 01 Aug 2013 12:20 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट
नई दिल्ली/ इंटरनेट Updated Thu, 01 Aug 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
Deepika spotted late on the show

जब से दीपिका की लगातार फिल्में हिट हो रही है। दीपिका के नखरे बढ़ गये हैं। अब वह किंग खान को भी नखरे दिखाने लगी हैं।

विज्ञापन


अभी हाल ही में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को एक टीवी शो के सेट पर अपने प्रोमोशनल एपिसोड की शूटिंग के लिए जाना था।

आमतौर पर लेट से पहुंचनेवाले शाहरुख उस दिन वक्त पर पहुंच गये थे। लेकिन दीपिका उस वक्त महबूब स्टूडियो में किसी ऐड फिल्म की शूटिंग कर रहीं थीं और शाहरुख फिल्म सिटी में उनका इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


दीपिका इस टीवी शो के सेट पर लगभग 4 घंटे देर से पहुंचीं और उन्होंने यह भी जरूरी नहीं समझा कि वह शाहरुख या किसी और को कोई भी एक्सप्लानेशन दें, कि आखिर उन्हें इतनी देर क्यों हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्चर्य की बात तो यह थी कि शाहरुख ने उनका चार घंटे इंतजार किया। इसके बावजूद वह बिल्कुल गुस्सा नहीं हुए  दीपिका आयीं रात के 9 बजे और उन्होंने साफ कह दिया कि वे 9.30 के बाद शूट नहीं करेंगी। क्योंकि उन्हें फ्लाइट पकड़ने भी जाना है।

जैसे तैसे अफरातफरी में टीवी शोज के निर्माता ने उसकी पूरी शूटिंग पूरी की। लेकिन जल्दबाजी में अच्छे सीन नहीं बन पाये हैं और इस बात से निर्माता बहुत टेंशन में हैं कि आखिर वे किस तरह उस एपिसोड को तैयार करें।





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed