{"_id":"f8395644-7a66-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"deepika-sonam-controversy-over-ranbir-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दूजे को देखना भी नहीं चाहतीं सोनम-दीपिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक-दूजे को देखना भी नहीं चाहतीं सोनम-दीपिका
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Feb 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर के बीच अनबन पुरानी है। इस अनबन की वजहें हमेशा बदलती रही हैं। अब ताजा हालात यह हैं कि यह दोनों एक-दूसरे को देखना भी नहीं चाहतीं। दीपिका और सोनम उस कार्यक्रम में जाने से खुद को एवाइड करती हैं जहां इन्हें लगता है कि इनका आमना-सामना हो सकता है।
विज्ञापन
यह दोनों अभिनेत्रियां आपस में बात करना तो दूर, एक-दूसरे के साथ स्क्रीन तक शेयर नहीं करना चाहतीं हैं। अभी हाल में एक मशहूर चैट शो पर सोनम और दीपिका को साथ आने का आमंत्रण मिला था। इस निमंत्रण को दोनों ने ही अस्वीकार कर दिया। हालांकि उन्हें अकेले या किसी और कलाकार संग चैट शो का हिस्सा बनने में दोनों को ही कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
वैसे इंडस्ट्री से जुड़े लोग की माने तो सोनम और दीपिका इसलिए साथ नहीं आना चाहती क्योंकि वह नहीं चाहती कि कॉफ़ी विद करन जैसा कोई विवाद उठ खड़ा हो। उस शो में इन दोनो ने रनबीर से कटरीना कैफ तक सबकी जमकर आलोचना की थी जिसके बाद रनबीर के पिता ऋषि कपूर, करन जौहर और अनिल कपूर से नाराज हो गए थे।
विज्ञापन