फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika's two movie will relies on same date

अब खुद से ही टकराने की तैयारी में दीपिका!

Wed, 17 Jun 2015 10:20 AM IST
Updated Wed, 17 Jun 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
deepika's two movie will relies on same date

सुनने में आ रहा है कि दीपिका पादुकोण की दो-दो बड़ी फ़िल्में सिल्वर स्क्रीन पर टकरा सकती हैं। क्योंकि दोनों ही इस साल के अंत में रिलीज होने जा रही हैं।

विज्ञापन


इन दो फिल्मों में से एक है संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' और दूसरी है इम्तियाज अली की 'तमाशा'। जहाँ दीपिका 'तमाशा' में पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी वहीं 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा भी होंगी।
विज्ञापन


एक और तो दीपिका की फिल्मों के आपस में टकराने के आसार हैं वहीं दूसरी और इन दिनों दीपिका खुद भी अपनी इन्हीं दो फिल्मों के बीच की शूटिंग के व्यस्त कार्यक्रम से जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि इन दिनों दोनों ही फिल्मों की शूटिंग चल रही है और उन पर इन दोनों को ही समय पर पूरा करने का दबाव है।

सिर्फ इतना ही नही दीपिका के पास 'तमाशा' शूट करने के सिर्फ पांच दिन बचे हैं और उन्हें इन्ही पांच दिनों में यह शूट पूरा करना है।

वहीं दूसरी और उन्हें 'बाजीराव मस्तानी' का वह शूट कार्यक्रम भी फटाफट पूरा करना है जिसमें वह प्रियंका के साथ नजर आएंगी और उन्हें यह शूट जल्द खत्म करना है क्योंकि उसके बाद प्रियंका को भी अपनी आगामी फिल्म 'गंगाजल' के लिए शहर से बाहर जाना है।

शूटिंग जल्द होनी है पूरी

deepika's two movie will relies on same date

इन सारी परिस्थितियों के बारे में बारीकी से जानने वाले सूत्र का कहना है, "दीपिका और प्रियंका के कुछ महत्वपूर्ण सीक्वेंस हैं जो बचे हैं, जो उन्हें साथ में शूट करने हैं।

जिसके बाद प्रियंका ने भोपाल निकल जाना है। पहले भी फिल्म की शूटिंग रणवीर की कंधे की सर्जरी और दीपिका की फिल्‍म 'पीकू' के प्रोमोशन की वजह से लटक चुकी है।

हालाँकि दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली और इम्तियाज अली से तो इस बारे में बात नहीं हो पाई है लेकिन अभिनेत्री के करीबी एक सूत्र का कहना है, "हाँ दीपिका के पास 'तमाशा' के लिए महज 5 दिन बचे हैं और वह जल्द ही इसके लिए शूटिंग शुरू करेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed