फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone to Star Opposite Salman Khan in Sooraj Barjatya

दीपिका का दावा बरकरार

Mon, 30 Dec 2013 04:40 PM IST
ब्यूरो, मुंबई
ब्यूरो, मुंबई Updated Mon, 30 Dec 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone to Star Opposite Salman Khan in Sooraj Barjatya

राजश्री बैनर की आगामी फिल्म में सलमान खान के अपोजिट हीरोइन के लिए दीपिका पादुकोण का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। सूत्रों की मानें, तो दीपिका ने निर्देशक सूरज बडज़ात्या को एक साथ काफी तारीखें दे दी हैं।

विज्ञापन


जानकारों का यह भी कहना है कि सलमान खुद भी दीपिका के साथ काम करना चाहते हैं। सब जानते हैं कि डिप्पी इस समय बॉलीवुड की सबसे हॉट हीरोइन बन चुकी हैं। उन्होंने एक के बाद एक पांच सुपरहिट फिल्में दी हैं।
विज्ञापन


दर्शकों के मन में उनके प्रति जबर्दस्त क्रेज बना हुआ है। ऐसे में भला सलमान खान को दीपिका के अपनी हीरोइन बनने से क्या एतराज हो सकता है? हालांकि पहले कहा जा रहा था कि शाहरुख खान की करीबी होने की वजह से सलमान दीपिका से दूरी बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन यह बात गलत साबित हुई। सलमान को दीपिका से कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि खुद सूरज बडज़ात्या अपनी फिल्म की लीड जोड़ी के बारे में अभी कुछ नहीं बताना चाह रहे हैं।


इस बारे में जब सूरज से बात की गई, तो उनका कहना था कि अब कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन यह तय है कि सलमान के अपोजिट कोई बड़ी हीरोइन ही कास्ट की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed