{"_id":"785749eacbba246610e0e99d840983b4","slug":"deepika-padukone-to-replace-priyanka-chopra-in-fashion-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फैशन-2' में प्रियंका की जगह होंगी दीपिका!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'फैशन-2' में प्रियंका की जगह होंगी दीपिका!
नई दिल्ली, अमर उजाला
Updated Mon, 21 Oct 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियालिस्टिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक मधुर भंडारकर अब 'फैशन' का सीक्वल बना रहे है।
विज्ञापन
खबर है कि भंडारकर ने अपनी इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में प्रियंका चोपड़ा की जगह दीपिका पादुकोण का चयन किया है।
बताया जाता है कि 'चांदनी बार', 'पेज 3', 'कॉरपोरेट', 'ट्रैफिक सिग्नल', 'फैशन' और 'हीरोइन' जैसी रियालिस्टिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर मधुर भंडारकर ने इस सिलसिले में प्रियंका चोपड़ा से बातचीत की थी लेकिन बात नहीं बन सकी।
उल्लेखननीय है कि वर्ष 2008 में प्रदर्शित मधुर भंडारकर निर्देशित फिल्म 'फैशन' में फैशन की दुनिया की चकाचौंध को दिखाया गया था। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक उभरती मॉडल की भूमिका में दिखाई दी थीं।
विज्ञापन
इसमें अपने सशक्त अभिनय से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ ही फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित की गईं।
विज्ञापन