फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika padukone talks about sanjay leela bhansali

अब किस रिश्ते को लेकर चहक रही हैं दीपिका पादुकोण?

Sat, 16 May 2015 10:27 AM IST
Updated Sat, 16 May 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone talks about sanjay leela bhansali

दीपिका ने कहा, "फिल्म '..रामलीला' के एक ही साल के अंदर वह 'बाजीराव मस्तानी' के साथ तैयार थे और उन्होंने मस्तानी की भूमिका में मुझे अपनी फिल्म में लिया।"

विज्ञापन


भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भी काम कर रहे हैं। दीपिका का कहना है कि यह भंसाली की महत्वकांक्षी फिल्म है, जो मराठा पेशवा बाजीराव और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी के बारे में है।
विज्ञापन

भंसाली से रिश्ते को बताया बेहद खूबसूरत

deepika padukone talks about sanjay leela bhansali

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ उनका रिश्ता एक 'कलाकार और निर्देशक' के रूप में खूबसूरत और मधुर है।

दीपिका भंसाली की निर्माणाधीन फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' में काम कर रही हैं। इससे पहले वह भंसाली की 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' में काम कर चुकी हैं।

हालिया प्रदर्शित फिल्म 'पीकू' के लिए सराही जा रहीं दीपिका ने आईएएनएस को बताया, "मुझे लगता है कि हमारे बीच कलाकार और निर्देशक का एक बेहद खूबसूरत रिश्ता है, क्योंकि उन्हें मुझसे बहुत ज्यादा बात नहीं करनी पड़ती है और न ही मुझे बहुत ज्यादा समझाने की जरूरत पड़ती है।

यह आपसी भरोसे पर आधारित एक खूबसूरत रिश्ता है। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे उनके साथ दो फिल्मों में काम करने का मौका मिला।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed