फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika padukone talks about her marriage

रणबीर के बाद शादी को लेकर बोलीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका

Wed, 20 May 2015 08:58 AM IST
Updated Wed, 20 May 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone talks about her marriage

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी की बातें चल ही रहीं थी कि रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका ने भी अपनी शादी को लेकर एक नई बात बता दी है। दीपिका ने यह बता दिया है कि वह कब और कैसे शादी के बंधन में बंधेंगी।

विज्ञापन


दीपिका के प्रशंसक उनकी फिल्म पीकू के हिट हो जाने से वैसे ही बेहद खुश हैं ऐसे में दीपिका की शादी के बारे में यह बात जानकर उनकी उत्सुकता और भी बढ़ जाऐगी।
विज्ञापन


वैसे हाल ही में दीपिका के वर्तमान प्रेमी रणवीर सिंह ने उनके पिता से भी मुलाकात की है। तो क्या दीपिका भी जल्दी शादी करने जा रही हैं या मामला कुछ और ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के लिए जल्दी नहीं कर रही हैं दीपिका

deepika padukone talks about her marriage

'पीकू' की सफलता का लुत्फ उठा रहीं ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कहना है कि उन्हें शादी करने की कोई जल्दी नहीं है।​

​​दीपिका ने आईएएनएस को बताया​, "मुझे शादी के बारे में नहीं पता। करियर एक चीज है, लेकिन एक आदमी के साथ अपनी पूरी जिंदगी, विचार और सोच मिलाना व उससे तालमेल बिठाना दूसरी चीज है। मुझे नहीं लगता कि मैं शादी के लिए तैयार हूं।​"​​

​​29 वर्षीया दीपिका ने कहा​, "मैं जल्दबाजी में शादी नहीं करना चाहती। यह बेहद पवित्र रिश्ता है और मैं इसे लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहती।​

​​वह आगे संजय लीला भंसाली निर्देशित 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आएंगी, जिसमें उनके कथित प्रेमी रणवीर सिंह भी हैं। यह उनकी साथ में दूसरी फिल्म होगी। दोनों इससे पहले 'गोलियों की रासलीला : राम-लीला' (2013) में साथ काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed