जमाने से क्यों दूर है दीपिका की बहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर बड़ी नायिकाओं की बहनें इस बात के प्रयास में रहती हैं कि वह भी बहन के मार्फत लाइम लाइट में बनीं रहें। लेकिन दीपिका की बहन अनीषा के साथ ऐसा नहीं है। वह फिल्मों के साथ फिल्मी कार्यक्रमों से भी दूर रहती है।
मुंबई से भी वास्ता नहीं
दीपिका पादुकोन भले ही पूरी तरह से मुंबई में शिफ्ट हो गईं हों लेकिन अनीषा अभी तक बेंगलुरू में ही रह रही है। उसकी पूरी पढ़ाई भी इसी शहर से हुई है। पढ़ाई के अलावा उसकी रुचि खेलों में है।
पर बताई थी अपनी पसंद
अनीषा ने इशारा किया कि जीजा के रूप में उसे रणवीर सिंह नहीं बल्कि रणबीर कपूर पसंद हैं। उसने यह बात स्पष्ट रूप से की वह अपने बहन के पति के रूप में रणबीर कपूर को पसंद करती है। मालूम हो कि दीपिका पादुकोन एक समय रणबीर कपूर के साथ भी अफेयर में रह चुकी हैं।
तो कभी फिल्मों में नहीं
सवाल यह उठता है कि क्या कभी अनीषा कभी भी फिल्मों की तरफ रुख नहीं करेगी। फिल्म तो छो़ड़िए फिल्मी कार्यक्रमों में उसके होने पर भी सवाल हैं। जबकि दीपिका के पिता कई बार दीपिका के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिख जाते हैं।