Ranveer Singh: क्या रणवीर सिंह ने पैपराजी को कहा- ‘दुआ की फोटो मत लो?, पत्नी दीपिका संग नजर आए अभिनेता
हाल ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस मौके पर पैपराजी ने दोनों की तस्वीरें खिंची। लेकिन रणवीर सिंह ने फोटोग्राफर्स को कहा कि वे लोग उनकी कार की फोटो ना लें।
विस्तार
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पेरिस से वापस भारत लौटे हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दीपिका पेरिस एक इवेंट में शामिल होने गई थीं। एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फोटो लेने के लिए पैपराजी के बीच होड़ लग लगी। इसी बीच रणवीर सिंह ने पैपराजी को कहा कि वे उनकी कार की फोटो ना लें।
कार में सो रही थी बेटी दुआ
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आराम से पैपराजी के सामने फोटो खिंचवाए। वहीं बेटी दुआ कार में सो रही थी। इसलिए रणवीर सिंह ने कार की फोटो ना लेने को कहा। दीपिका और रणवीर दोनों ही ब्लैक ड्रेसअप में नजर आए। इनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
दीपिका-रणवीर के कपल गोल्स
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक जैसा लुक फैंस को भी पसंद आया है। सोशल मीडिया पर यूसर्ज ने इनके लुक को सराहा है। फैंस ने इन्हें बॉलीवुड का बेहतरीन कपल बताया है। कुछ लोग दीपिका पादुकोण के स्टाइल की भी तारीफ करते नजर आए। दीपिका जल्द ही एक फिल्म 'इंटर्न' में भी नजर आ सकती हैं।
करीना-आलिया ने भी लिया अहम फैसला
पिछले दिनों करीना कपूर और आलिया भट्ट ने अपने बच्चों की फोटो ना लेने की अपील पैपराजी और मीडिया से की है। ये सभी कलाकार अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर चिंता में हैं। यामी गौतम भी ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने बेटे की फोटो मीडिया में नहीं आने देती हैं।
