{"_id":"970beee193d1105109df623e6eae4a83","slug":"deepika-padukone-ranveer-singh-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लीज दीपिका, रणवीर को मत करो डंप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्लीज दीपिका, रणवीर को मत करो डंप
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण भले ही ये कहकर रणवीर सिंह का दिल तोड़ चुकी हों कि वह सिंगल हैं और किसी भी रिलेशनशिप में नहीं है।
विज्ञापन
भले ही वह सार्वजनिक स्थानों पर अब रणवीर को इग्नोर कर रही हों लेकिन उनके दोस्त और प्रशंसक ये नहीं चाहते कि वह रणवीर सिंह को छोड़ें।
ऐसा ही कुछ नजारा न्यूयार्क में देखा गया जब अपने दोस्तों के साथ डिनर पर गईं दीपिका से दोस्तों ने साफ कह दिया कि उनको रणवीर सिंह को डंप नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार दीपिका ने कई बार रणवीर से जुड़े टॉपिक को एवाइड करना चाहा लेकिन उनके दोस्त बार बार इसी टॉपिक पर बात करते रहे। गौरतलब है कि दीपिका का नाम कई लोगों के साथ पहले भी जुड़ चुका है।
विज्ञापन
रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद रणवीर सिंह के साथ उनके प्यार के किस्से हवाओं में तैरे। रणवीर ने तो खुलेआम दीपिका से अपने प्यार का भी इजहार कर दिया था लेकिन दीपिका चुप ही रहीं। लेकिन अब वह साफ कह चुकी हैं कि वह किसी रिलेशन में नहीं हैं।