{"_id":"7b35bb7d6891be1afe29913c48e7b4c0","slug":"deepika-padukone-ranbir-singh-ramleela-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगा महसूस कर रहे हैं रणवीर सिंह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नंगा महसूस कर रहे हैं रणवीर सिंह
अमर उजाला मुंबई
Updated Wed, 27 Nov 2013 03:53 PM IST
विज्ञापन
रणवीर सिंह ने कहा कि इन दिनों वह नंगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह बयान अपने लुक को लेकर दिया है।
विज्ञापन
रणवीर सिंह अपनी मूछों को बहुत मिस कर रहे हैं। राम-लीला में अपने किरदार के लिए उन्होंने तलवार छाप मूछें रखी थीं। अक्सर ही उन्हें अपनी मूछों पर ताव देते देखा जाता था। चूंकि अब राम-लीला रिलीज हो चुकी है, इसलिए उन्होंने अपनी मूछें मुड़वा दी हैं।
रणवीर का कहना है कि मूछें मुड़वाने के बाद अब वे खुद को नंगा महसूस कर रहे हैं। दरअसल वे अपनी इन मूछों से इमोशनली अटैच हो गए थे। चूंकि अब उन्हें दूसरी फिल्मों में अभिनय करना है, इसलिए मूंछें मुड़वाना जरूरी हो गया था।
विज्ञापन
फिलहाल वे शाद अली की एक फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उन्हें सामान्य से पतले दुबले युवक का किरदार निभाना है। शाद की इस फिल्म में अपने रोल के लिए रणवीर ने अपनी डाइट पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
यूं राम-लीला के हिट हो जाने के बाद रणवीर सिंह काफी खुश हैं। अब उनका कैरियर एक नया आकार लेने जा रहा है। हालांकि इस फिल्म की रिलीज के दौरान उनकी पर्सनल लाइफ पर मीडिया में बहुत सारी बातें हुई हैं, जिससे वे थोड़े दुखी भी हैं।