{"_id":"74a2c913134b925a1b403778957c3999","slug":"deepika-padukone-ranbir-singh-ramleela-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीलाः फूंके गए पोस्टर, तोड़ी गई कुर्सियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामलीलाः फूंके गए पोस्टर, तोड़ी गई कुर्सियां
अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 16 Nov 2013 02:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला फिल्म रिलीज जरूर हो गई है लेकिन अलग-अलग शहरों में उसे विरोध झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा और पंजाब के कई शहरों में इस फिल्म का विरोध देखने को मिला। अलग-अलग संगठनों से जुड़े लोगों ने मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर में पहुंचकर फिल्म नहीं चलने दी।
उप्र में लखनऊ के अलावा वाराणसी, कानपुर, बरेली, एटा, इलाहाबाद और बुलंदशहर में प्रदर्शनकारियों ने फिल्म प्रदर्शित नहीं होने दी। यहां प्रदर्शनकारियों ने सिनेमाघर संचालकों को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि दिल्ली की एक न्यायालय ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी। बाद में मुंबई न्यायालय ने फिल्म को राहत देते हुए इस फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है।