{"_id":"4e65110c6b36c3d3be0a92c8a2c64a52","slug":"deepika-padukone-ranbir-singh-ramleela-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल गया 'रामलीला' फिल्म का नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बदल गया 'रामलीला' फिल्म का नाम
अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 15 Nov 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रामलीला' फिल्म का नाम बदल गया है। अब यह फिल्म नए नाम के साथ रिलीज होगी। अब फिल्म का नाम बहुत लंबा हो गया है।
विज्ञापन
नाम बदलने के साथ ही रामलीला फिल्म पर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। अब यह फिल्म रामलीला नहीं बल्कि दूसरे नाम से रिलीज होगी।
अब इस फिल्म नाम 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' होगा। हालांकि 'गोलियों की रासलीला' पहले भी पोस्टर में एक सब टाइटिल के रूप में प्रयोग किया गया था। अब उसे फिल्म के नाम की तरह प्रयोग किया जाएगा।
मालूम हो कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 'रामलीला' फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए इस फिल्म पर रोक लगा दी थी। बाद में मुंबई उच्च न्यायालय ने इस फिल्म को बदले हुए नाम के साथ रिलीज करने की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन
हालांकि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने संजय लीला भंसाली की नई फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' फिल्म से रामलीला शब्द हटाने का आदेश दिया है।
उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के के लाहौटी एवं न्यायाधीश सुभाष काकड़े की युगलपीठ ने इस फिल्म को लेकर दायर दो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए आज यह आदेश दिया।
विज्ञापन
इधर फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली पहले ही साफ कर चुके हैं कि इस फिल्म के नाम से भगवान राम का कोई वास्ता नहीं है।