{"_id":"939fb95df4a15f5479cd4e2e79fb2cdf","slug":"deepika-padukone-ranbir-kapoor-kaitrina-kaif-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर ने फिर तोड़ा दीपिका का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर ने फिर तोड़ा दीपिका का दिल
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Wed, 22 Jan 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी का ब्रेकअप तो पहले ही हो चुका है अब लगता है कि दोस्ती का रिश्ता भी इनके बीच ज्यादा दिन नहीं रहने वाला।
विज्ञापन
दीपिका को छोड़ कैटरीना का दामन थामने वाले रणबीर कपूर ने दीपिका के साथ ऑफर की गई एक फिल्म में काम करने से साफ मना कर दिया है। अब ये बात शायद दीपिका को बिल्कुल भी पसंद नहीं आए पर कैटरीना को जरुर खुशी मिली होगी।
विज्ञापन
हाल ही में खबरें आ रहीं थीं कि कैटरीना और रणबीर के बीच भी अनबन हो गई है सूत्रों की माने तो कैटरीना को खुश करने के लिए ही रणबीर ने दीपिका का फिल्मी पर्दे पर भी साथ छोड़ दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले दीपिका की दी गई सक्सेस पार्टी में भी वह शामिल नहीं हुए थे जबकि दीपिका ने उनको आमंत्रित किया था। वैसे दीपिका इस समय सफलता के रथ पर सवार हैं और हर कोई उनके साथ काम करने का मौका ढूंढ रहा है।
अभी तक दीपिका और रणबीर भी फिल्में साथ करने के लिए पूरी तरह से प्रोफेश्नल रुख रखे हुए थे लेकिन अब रणबीर ने ये ट्रेंड भी खत्म करने का रास्ता खोल दिया है।