फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone: I definitely want to have lots of babies

इस हीरोइन की ख्वाहिश है 'ढेर सारे बच्चे पैदा करना'

Mon, 03 Apr 2017 04:12 PM IST
amarujala.com- presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- presented by: कुशमिता राणा Updated Mon, 03 Apr 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone: I definitely want to have lots of babies
दीपिका पादुकोण
अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'xxx' के फ्लॉप होने के बाद आजकल दीपिका पादुकोण फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में बिजी हैं। दीपिका ने कई बार अपनी ख्वाहिशों के बारे में जिक्र किया है, लेकिन इस बार अपनी जो ख्वाहिश दीपिका ने बताई है उससे सभी हैरान हैं। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका के एक फैन का लिखा हुआ सवाल आया जिसका दीपिका ने बेझिझक जवाब दिया। सवाल में उनसे पूछा गया था कि मरने से पहले ऐसा क्या है जो वो करना चाहती हैं?
विज्ञापन


इस पर थोड़ा सोचने के बाद उन्होंने कहा "मैं ढेरों बच्चे पैदा करना चाहती हूं, कई बच्चों की मां बनना चाहती हूं।" 

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि जब वो ट्रेवल करती हैं तो किस चीज को मिस करती है। इस पर दीपिका ने कहा, ट्रेवल करते वक्त वो सबसे ज्यादा साऊथ इंडिस फूड रसम और राइस मिस करतीं है।
विज्ञापन


साथ ही बताते दें कि दीपिका पादुकोण 'पद्मावती' के को-स्टार रणवीर सिंह को काफी समय से डेट कर रहीं है, हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप के सवालों पर चुप्पी साधी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' में दीपिका, रणवीर सिंह के साथ दिखाई देने वाली हैं, इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर भी हैं। ये पहली बार नहीं है जब दीपिका और रणवीर सिंह फिल्म में साथ दिखाई देने वाले हैं। इससे पहले ये जोड़ी 'रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में धमाल मचा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed