फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika padukone, farhan akhtar, bhag milkha bhag

जानें किनकी झोली में गिरे फिल्म फेयर अवार्ड्स?

Mon, 27 Jan 2014 10:21 AM IST
Updated Mon, 27 Jan 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone, farhan akhtar, bhag milkha bhag

महान धावक मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फ़िल्म 'भाग मिल्खा भाग' 59वें आइडिया फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स समारोह में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समेत सबसे ज़्यादा पुरस्कार जीतने में सफल रही।

विज्ञापन


भाग मिल्खा भाग के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और इसी फ़िल्म में मिल्खा सिंह का किरदार निभाने वाले फ़रहान अख़्तर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा 'गोलियों की रासलीला' में अभिनय के लिए दीपिका पादुकोण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। इसी फ़िल्म में दीपिका की माँ का किरदार निभाने वाली सुप्रिया पाठक को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का पुरस्कार नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी को फ़िल्म 'द लंचबॉक्स' में बेहतरीन अभिनय के लिए दिया गया।फ़िल्म 'द लंचबॉक्स' के निदेशक रितेश बत्रा को निर्देशन के लिए दो पुरस्कार मिले।

संगीत
जीत गांगुली, मिथुन और अंकित तिवारी को फ़िल्म 'आशिक़ी 2' के लिए सर्वेश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार दिया गया। इस पुरस्कार के लिए शंकर एहसान और एआर रहमान की जोड़ी भी दावेदार थी।


वहीं पुरुष वर्ग में सर्वेश्रेष्ठ पार्श्वगायक का पुरस्कार अरिजित सिंह को फ़िल्म आशिक़ी का गाना 'तुम ही हो' और महिला वर्ग में फ़िल्म लुटेरा के लिए 'सँवार लूँ' गीत गाने वाली पार्श्वगायिका मोनाली ठाकुर को दिया गया।

दक्षिण भारतीय सुपरस्टार धनुष को फिल्म रांझणा में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ डेबू अवार्ड दिया गया।

बीते ज़माने की मशहूर अभिनेत्री तनुजा को लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाज़ा गया। तनुजा को ये पुरस्कार मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के हाथों दिया गया।

मुंबई में आयोजित पुरस्कार समारोह में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित और कैटरीना कैफ़ ने कार्यक्रम भी पेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed