फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone become brand ambassador of PM narendra modi initiative bharat ki Lakshmi

पीएम मोदी की पहल 'भारत की लक्ष्मी' के लिए दीपिका बनीं ब्रांड अंबेसडर

Tue, 22 Oct 2019 02:28 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 22 Oct 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone become brand ambassador of PM narendra modi initiative bharat ki Lakshmi
deepika padukone - फोटो : social media

ये दीवाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए बेहद खास है क्योंकि पीएम मोदी की पहल 'भारत की लक्ष्मी' के लिए दीपिका ब्रांड अंबेसडर बन गईं है। दीपिका ने मशहूर खिलाड़ी पी वी सिंधू के साथ अपने सोशल मीडिया पर इस अभियान का एक वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन


वीडियो में सिंधू और दीपिका इस पहल के बारे में बात कर रही है जिसका उद्देश्य देश भर में महिलाओं द्वारा किए गए सराहनीय काम को सामने लाना हैं। प्रधानमंत्री के इस अभियान के बारे में फिल्म जगत के लोगों का मानना है कि इसके लिए भारतीय सिनेमा में दीपिका पादुकोण से बेहतर कोई ओर नाम नहीं हो सकता था क्योंकि उन्होंने न केवल सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है बल्कि अपने अभिनय कौशल और विश्वभर में मौजूद अपने प्रशंसकों की विशाल संख्या के साथ भारत का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दीपिका लिव लव लाफ फाउंडेशन की संस्थापक हैं। हाल ही में उन्होंने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 'क्लोसेट' नामक पहल की शुरुआत की है, जहां वह अपने व्यक्तिगत कलेक्शन से कपड़ो की नीलामी करती हैं और उससे जमा हुई आय का इस्तेमाल वह फाउंडेशन के लिए करती हैं। दीपिका जल्द ही मेघना गुलज़ार की फिल्म 'छपाक' में नज़र आएंगी, जो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है और दीपिका इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।

पढ़ें: विद्युत जामवाल ने की सीआईएसएफ के सैनिक की तारीफ, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा- सलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed