तो फिर पूर्व प्रेमी के पास लौटेंगी दीपिका?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साथ चार-चार सुपर हिट फ़िल्में देने वाली दीपिका अब लगता है एक बार फिर से कोई करिश्मा करने के मूड में है। दअरसल दीपिका अब अपने दोनों प्रेमियों, पूर्व रणबीर कपूर और हालिया रणवीर सिंह दोनों के साथ ही दो अलग-अलग फिल्मों से सिने-स्क्रीन पर उतरने के लिए तैयारी कर रही है।
सभी जानते है कि दोनों ही अभिनेताओं के साथ उनकी जोड़ी गज़ब की है। रणबीर के साथ 'ये जवानी है दीवानी' और रणवीर के साथ 'रामलीला' में शानदार केमिस्ट्री के बाद अब सिर्फ इन जोड़ियों के नाम से ही दर्शक उत्साहित हो जाते है। ऐसे में दीपिका की जोड़ी रणबीर और रणवीर के साथ देखना बेहद मनोरंजक होगा।
विंडो सीट में दिखेंगी साथ
दीपिका अब रणबीर कपूर साथ जिस फिल्म में दिखेंगी वह है इम्तियाज अली की, 'विंडो सीट' और रणवीर सिंह के साथ जिसमें दिखेंगी वह फिल्म है 'बाजीराव मस्तानी' जो संजय लीला भंसाली का प्रोजेक्ट है। सबसे मजेदार बात ये है कि दोनों की ही शूटिंग नवंबर में शुरू होगी। हो सकता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इनकी मोहब्बत परवान चढ़ जाए।
टूट गया रणवीर से रिश्ता
दीपिका पादुकोन का रिश्ता पिछले कुछ समय से रणवीर सिंह के साथ रहा है। रामलीला फिल्म की शूटिंग के दौरान यह दोनों करीब आए थे। यह रिश्ता बहुत ही गहरा हो चला था। लगा कि यह दोनों शादी करने वाले हैं तभी दीपिका और रणवीर सिंह की तरफ से साफ किया गया कि यह दोनों महज दोस्त हैं इसके अलावा इनके बीच कोई रिश्ता नहीं है।