फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone & Arjun Kapoor get intimate

अर्जुन की गोद में क्यों जा बैठीं दीपिका?

Sat, 16 Aug 2014 08:49 AM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone & Arjun Kapoor get intimate

यह बात जब ऐक्टर रणवीर सिंह तक पहुंचेगी तो वह बहुत उदास होंगे। कारण...? आखिर कोई कैसे यह बात पसंद करेगा कि उसकी ‘खास दोस्त’ किसी और की गोद में कुछ पल नहीं बल्कि बहुद देर तक बैठी रहे। लेकिन ऐसा पिछले दिनों मुंबई में हुआ, जब फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी फर्नांडिस’ को लेकर इसकी टीम मीडिया से मुखातिब थी।  निर्देशक होमी अदजानिया ने अपनी इस फिल्म का पहला गीत लॉन्च किया। स्वाभाविक था कि फिल्म की लीड जोड़ी अर्जुन और दीपिका भी मौके पर पहुंचे

विज्ञापन

सुंदर लग रहीं थीं दीपिका

Deepika Padukone & Arjun Kapoor get intimate

खूबसूरत फूलों वाली रंगबिरंगी पोशाक में दीपिका बहुत सुंदर लग रही थीं और किसी की नजरें उन पर से नहीं हट रही थीं। हर कोई उन्हें ही देख रहा था। लेकिन फिल्म प्रमोशन की बातों के दौरान ऐसा हुआ कि दीपिका मजे से अर्जुन कपूर की गोद में जाकर बैठ गईं। देखने वाले देखते रह गए। परंतु दीपिका का हाल यह था मानो कोई खास बात नहीं हुई है। वह काफी देर तक अर्जुन की गोद में जमकर बैठी रहीं। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अर्जुन को दीपिका का अपनी गोद में बैठना थोड़ी देर बाद खलने लगा और वह असहज हो उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग चौंक गए

Deepika Padukone & Arjun Kapoor get intimate

लेकिन वह दीपिका को उठ जाने के लिए नहीं कह पा रहे थे। देखने वालों को यह दृश्य चौंकाने वाला तो लगा परंतु हर कोई जानना चाहता था कि आखिर दीपिका अपने को-स्टार की गोद में क्यों बैठीं। क्या वहां बैठने का इंतजाम कम था इसलिए? कुछ लोग तो यह भी कहने लगे कि दीपिका को यह खयाल तक नहीं आया कि जब रणवीर सिंह तक ये बात पहुंचेगी तो उनके दिल पर क्या गुजरेगी! वैसे फिल्मों के जानकार कहते हैं कि अपने बॉयफ्रेंड्स का दिल तोड़ने के मामले में दीपिका का रिकॉर्ड जबर्दस्त है। क्या आप भी इस बात से सहमत नहीं होंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed