दीपिका-रणवीर ने गुपचुप तरीके से रचाई सगाई?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के उभरते सितारे रणवीर सिंह आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। जहां एक तरफ उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ सगाई करने की। जी हां, रणवीर ने दीपिका पादुकोण के साथ चुपके से सगाई कर ली है। हालांकि दोनों का अभी शादी करने को कोई मूड नहीं है।
अखबार मुंबई मिरर ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। कहा जा रहा है कि कुछ महीने पहले रणवीर और दीपिका की शादी को लेकर रणवीर और दीपिका के परिवार ने मुलाकात की थी। इसी दौरान उनकी सगाई भी हुई। बता दें कि हाल ही में स्पेन की राजधानी मेड्रिड में हुए आईफा अवॉर्ड्स के दौरान जब रणवीर स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तब दीपिका उन्हें फ्लाइंग किस दे रही थीं।
मैं ‘राम’ हूं तो वह ‘लीला’ है
आईफा में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार लेते हुए रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण का खास जिक्र किया और कहा कि वह उन्हें सबसे ज्यादा खुशी देती हैं। रणबीर ने कहा, 'एक और इंसान हैं जिनका मुझे निश्चित तौर पर आभार जताना चाहिए। मैं उनके अभिनय से प्रभावित हूं। मैं ‘राम’ हूं तो वह ‘लीला’ है। वह ‘बाजीराव’ की ‘मस्तानी’ है। इसके बाद पता नहीं आगे हम फिर साथ काम करेंगे या नहीं? तुम बहुत ही अच्छी हो। मुझे तुम सबसे ज्यादा खुशी देती हो, मेरा मतलब यहां तुम्हारे साथ पुरस्कार जीतने से है।’
लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि दोनों विवाह बंधन में बंध जायेंगे तो ऐसा कुछ नहीं है। दीपिका इस समय अपने करियर के टॉप पर है और उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे आने वाले दो-तीन साल शादी नहीं करना चाहती। हाल ही में दीपिका हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर भारत लौटी है। उनकी ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
खैर, अब उनकी सगाई की खबर कितनी सच और कितनी झूठ है। यह दीपिका, रणवीर या उनके फैमिली मेंबर्स ही बता सकते हैं।