फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone And Ranveer Singh Might Be Engaged Already

दीपिका-रणवीर ने गुपचुप तरीके से रचाई सगाई?

Thu, 07 Jul 2016 12:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone And Ranveer Singh Might Be Engaged Already
deepika ranveer

बॉलीवुड के उभरते सितारे रणवीर सिंह आज अपना 31वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। जहां एक तरफ उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ सगाई करने की। जी हां, रणवीर ने दीपिका पादुकोण के साथ चुपके से सगाई कर ली है। हालांकि दोनों का अभी शादी करने को कोई मूड नहीं है।

विज्ञापन


अखबार मुंबई मिरर ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। कहा जा रहा है कि कुछ महीने पहले रणवीर और दीपिका की शादी को लेकर रणवीर और दीपिका के परिवार ने मुलाकात की थी। इसी दौरान उनकी सगाई भी हुई। बता दें कि हाल ही में स्पेन की राजधानी मेड्रिड में हुए आईफा अवॉर्ड्स के दौरान जब रणवीर स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तब दीपिका उन्हें फ्लाइंग किस दे रही थीं। 

विज्ञापन

मैं ‘राम’ हूं तो वह ‘लीला’ है

Deepika Padukone And Ranveer Singh Might Be Engaged Already
deepika ranveer

आईफा में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार लेते हुए रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण का खास जिक्र किया और कहा कि वह उन्हें सबसे ज्यादा खुशी देती हैं। रणबीर ने कहा, 'एक और इंसान हैं जिनका मुझे निश्चित तौर पर आभार जताना चाहिए। मैं उनके अभिनय से प्रभावित हूं। मैं ‘राम’ हूं तो वह ‘लीला’ है। वह ‘बाजीराव’ की ‘मस्तानी’ है। इसके बाद पता नहीं आगे हम फिर साथ काम करेंगे या नहीं? तुम बहुत ही अच्छी हो। मुझे तुम सबसे ज्यादा खुशी देती हो, मेरा मतलब यहां तुम्हारे साथ पुरस्कार जीतने से है।’ 

लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि दोनों विवाह बंधन में बंध जायेंगे तो ऐसा कुछ नहीं है। दीपिका इस समय अपने करियर के टॉप पर है और उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे आने वाले दो-तीन साल शादी नहीं करना चाहती।  हाल ही में दीपिका हॉलीवुड फिल्‍म की शूटिंग कर भारत लौटी है। उनकी ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
खैर, अब उनकी सगाई की खबर कितनी सच और कितनी झूठ है। यह दीपिका, रणवीर या उनके फैमिली मेंबर्स ही बता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed