{"_id":"5a0ad4104f1c1bec538bd09e","slug":"deepika-padukone-and-bjp-leader-swami-twitter-clash-on-padmavi-release","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' बोलीं- रिलीज को कोई नहीं रोक सकता, स्वामी का पलटवार- तुम भारतीय ही नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावती' बोलीं- रिलीज को कोई नहीं रोक सकता, स्वामी का पलटवार- तुम भारतीय ही नहीं
टीम डिजिटल, नोएडा
Updated Wed, 15 Nov 2017 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2017 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है फिल्म से जुड़ा विवाद और गहराता जा रहा है। 'पद्मावती' की रिलीज को लेकर छिड़े विवाद के बीच एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म के समर्थन में अपना पक्ष रखा तो बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने उनके भारतीय होने पर ही सवालिया निशान खड़ा कर दिया।
दरअसल, दीपिका का कहना था कि कोई भी चीज इस फिल्म के प्रसारण पर रोक नहीं लगा सकती। दीपिका ने कहा, 'हम जिसके प्रति जवाबदेह हैं, वह सिर्फ सेंसर बोर्ड है। फिल्म इंडस्ट्री का सपोर्ट बताता है कि यह सिर्फ 'पद्मावती' की बात नहीं है। हम इससे कहीं बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं'।

इसके बाद बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने दीपिका की डच नागरिकता का हवाला देते हुए उन पर निशाना साधा है। बकौल स्वामी, 'आखिर दीपिका पादुकोण कैसे हमारी निंदा कर सकती हैं, जबकि वह भारतीय भी नहीं हैं। स्वामी ने ट्वीट कर कहा, 'अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हमें पिछड़ेपन को लेकर लेक्चर दे रही हैं! यह देश तभी विकास कर सकता है, जब उनकी नजर में वह पीछे जा रहा हो'।
आपको बता दें कि कुछ हिंदुवादी संगठनों ने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पर फिल्म की कहानी को तोड़मरोड़कर पेश करने और रानी पद्मावती के साथ अलाउद्दीन खिलजी के लव मेकिंग सीन्स फिल्माने का आरोप लगाया है। जिसके बाद से ही ये सारा विवाद शुरू हुआ।