फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika padukone affair

ये रहे दीपिका के पांच अफेयर, चार ब्रेकअप

Sun, 05 Jan 2014 07:30 AM IST
Updated Sun, 05 Jan 2014 07:30 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone affair

दीपिका पादुकोन के अफेयर्स की शुरुआत उनके मॉडलिंग कैरियर से होती है। जब दीपिका मॉडलिंग कर रहीं थीं तो वह निहार पांड्या नाम के लड़के के साथ गहरे अफेयर में थीं।

विज्ञापन


जब दीपिका ने अपनी रुचि मॉडलिंग की तरफ कम और ऐक्टिंग स्कूल की तरफ बढ़ाई तो यह अफेयर धीमे-धीमे खत्म हो गया। हालांकि दीपिका अभी भी निहार के टच में हैं।

फिर जिंदगी में आया एक क्रिकेटर

deepika padukone affair

अफेयर का यह दौर दीपिका की पहली फिल्‍म ओम शांति ओम के रिलीज के बाद का है। ओम शांति ओम हिट हुई और दीपिका पादुकोन चर्चाओं में आईं।

इस समय दीपिका का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ जुड़ा। लेकिन दीपिका युवराज के साथ जितनी तेजी के साथ आईं उनका ब्रेकअप भी उतनी ही तेजी के साथ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर के साथ अफेयर

deepika padukone affair

दीपिका पादुकोन का सबसे गहरा अफेयर रणबीर कपूर के साथ हुआ। बचना ऐ हसीनों फिल्म के जरिए दीपिका, रणबीर के करीब आईँ। यह दीपिका की जिंदगी का सबसे गहरा अफेयर था।

चर्चाएं इनकी शादी की भी होने लगीं। तभी यह अफेयर अचानक खत्म हो गया। कहा जाता है कि फिल्म ये जवानी है दीवानी के दौरान दीपिका एक बार फिर रणबीर के करीब आईं। लेकिन बनीं न रह सकीं।

विज्ञापन

एक बिजनेस मैन के भी करीब

deepika padukone affair

रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका का नाम कारोबार विजय माल्या के बेटे सिद्घार्थ माल्या के साथ जुड़ा। यह अफेयर इतना गहरा हो गया था कि दीपिका सार्वजनिक तौर पर सिद्घार्थ के साथ घूमने लगी थीं।

कहा तो यह भी गया कि सिद्घार्थ ने दीपिका को एक फ्लैट गिफ्ट किया है। दीपिका ने इस बात का खंडन किया और वह धीरे-धीरे इस अफेयर से भी अलग हो गईं।

फिर एक अफेयर में डूबीं

deepika padukone affair

दीपिका पादुकोन इन दिनों रणबीर सिंह के साथ अफेयर में हैं। यह अफेयर इतना गहरा है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दीपिका के घर रणबीर सिंह कई बार रात में रहे।

रामलीला फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों में मोहब्बत परवान चढ़ी। यह जोड़ा इन दिनों एक-दूसरे को अपने सबसे खास दोस्त का तगमा दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed