{"_id":"76cc7af6bd2962892b0d02601adc3174","slug":"dedh-isqia-madhuri-dixit-huma-qureshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधुरी ने लिया बिरयानी का मजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माधुरी ने लिया बिरयानी का मजा
अमर उजाला,मुंबई
Updated Thu, 09 Jan 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित को अपनी आगामी फिल्म 'डेढ़ इश्किया' का दिल्ली में किया प्रमोशन हमेशा याद रहेगा। इस प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी साथी कलाकार हुमा कुरैशी के रेस्टोरेंट की कई सारी डिसेज का आनंद उठाया।
विज्ञापन
खासतौर पर वे हुमा कुरैशी की मां के हाथ के चिकन बिरयानी को कभी नहीं भूल पाएंगी। यूं तो डेढ़ इश्किया की पूरी टीम ने ही तमाम डिसेज का स्वाद चखा, लेकिन चिकन बिरयानी की बात ही अलग थी।
विज्ञापन
बता दें कि हुमा के पिता की दिल्ली में रेस्टोरेंट की एक सिरीज है। जब उन्हें पता चला कि डेढ़ इश्किया की टीम दिल्ली प्रमोशन के लिए आनेवाली है, तभी से उन्होंने अपनी तैयारियां शुरू कर दी थीं।
विज्ञापन
इधर हुमा के माता पिता खुश हैं कि माधुरी जैसी हस्ती उनकी मेहमान बनीं। डेढ़ इश्किया इस शुक्रवार को रिलीज होगी जिससे माधुरी को शानदार वापसी का इंतजार है।