फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   David Hedison who appeared as Felix Leiter in James Bond dies at 92

जेम्स बॉन्ड सीरीज में काम कर चुके एक्टर डेविड हेडिसन का 92 साल की उम्र में निधन

Tue, 23 Jul 2019 03:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 23 Jul 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
David Hedison who appeared as Felix Leiter in James Bond dies at 92
David Hedison - फोटो : Twitter

जेम्स बॉन्ड की दो फिल्मों में फेलिक्स लेटर का किरदार निभाने वाले एक्टर डेविड हेडिसन का निधन हो गया है। वह 92 साल के थे। हेडसन ने पहली बार 1973 में "लाइव एंड लेट डाई" में रोजर मूर के अपोजिट फेलिक्स लेटर की भूमिका निभाई थी। अभिनेता ने "द फ्लाई" में वैज्ञानिक आंद्रे डेलम्ब्रे की भूमिका भी निभाई।

विज्ञापन


हेडिसन की दो बेटियों एलेक्जेंड्रा और सेरेना ने एक्टर के निधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा- हमारे पिता जहां भी गए लोगों की जिंदगी में आनंद और हंसी लेकर आए। हम उन्हें भारी मन से श्रद्धांजलि देते हैं।
विज्ञापन

हेडिसन अपने पीछे अपनी दो बेटियों एलेक्जेंड्रा और सेरेना को छोड़ गए हैं। हेडिसन की पत्नी ब्रिजेट का 2016 में ही निधन हो गया था।

 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed