{"_id":"563bb726-a5a2-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"daughter-of-jackie-shroff-to-debut-in-a-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जैकी श्राफ की बेटी भी आएगी फिल्मों में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब जैकी श्राफ की बेटी भी आएगी फिल्मों में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Apr 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्राफ को लेकर काफी चर्चाए हैं। बॉलीवुड बेसब्री से टाइगर की पहली फिल्म का इंतजार कर रहा है। लेकिन अब नयी खबर यह मिली है कि जैकी श्राफ की बेटी भी फिल्मों में दिलचस्पी ले रही हैं।
विज्ञापन
जी हां, खबर है कि जैकी की बेटी कृष्णा, फिल्म मेकिंग का कोर्स कर रही हैं। कयास लगाये जा रहे हैं कि वह भी जल्द ही फिल्मों में एंट्री लेंगी। लेकिन कृष्णा को फिल्मों में बतौर अभिनेत्री आने में खास दिलचस्पी नहीं। इसलिए वह फिल्म मेकिंग का कोर्स कर रही हैं।
विज्ञापन
खबर तो यह भी है कि कृष्णा को करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में आलिया भट्ट वाला रोल ऑफर था। लेकिन कृष्णा ने यह ऑफर ठुकरा दिया था। चूंकि वह फिलहाल अपना पूरा ध्यान अपनी स्टडी पर लगाना चाहती है।
विज्ञापन
कृष्णा चाहती हैं कि वह कैमरे के पीछे काम करें। इस समय वह फिल्म मेकिंग के कोर्स के साथ साथ कुछ खास निर्देशकों को असिस्ट करने का भी मूड बना रही हैं। जैकी भी अपनी बेटी के इस निर्णय में उनका साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी बेटी के निर्णय में पूरा सपोर्ट करेंगे।