फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   daughter of jackie shroff in affair

एक विदेशी के साथ अफेयर में जैकी श्राफ की लड़की

Fri, 13 Jun 2014 12:30 PM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
daughter of jackie shroff in affair

जैकी श्रॉफ पिछले दिनों अपने बेटे की बॉलीवुड लांचिंग के कारण खबरों में थे, अब बारी उनकी बेटी की है। टाइगर को जैकी ने फिल्म ‘हीरोपंती’ में लॉन्च किया है और इस बात से वह खुश थे। सूत्रों का कहना है कि जैकी की जिंदगी में अब नई खुशी आई है और इसका कारण उनकी बेटी है।

विज्ञापन


असल में जैकी की बेटी कृष्णा श्रॉफ को बॉयफ्रेंड मिल गया है और जैकी श्रॉफ ने उससे खुश होकर अपनी रजामंदी दे ही है। कृष्णा का यह राज तब खुला जब खुद उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें (सेल्फी) ट्विटर अकाउंट पर डाल दीं। कृष्णा का यह बॉयफ्रेंड ब्राजील का रहने वाला है।

विज्ञापन

'किस' की फोटो डाली ट्विटर पर

daughter of jackie shroff in affair

उसका नाम स्पेंसर जॉनसन है। कृष्णा और स्पेंसर के बीच प्यार को इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है, इनमें से एक तस्वीर में तो स्पेंसर कृष्णा के गालों पर ‘किस’ पर देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भी दोनों की कई तस्वीरें सोशल साइटों पर नजर आ रही हैं।

सूत्रों के अनुसार कृष्णा का बॉयफ्रेंड एक फुटबॉल ट्रेनर है और एक कंपनी कूह स्पोर्ट्स प्रा.लि. में क्वालिटी मैनेजर है। स्पेंसर मुंबई में ही रहते हैं और लोगों का ध्यान टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती’ की कामयाबी की पार्टी में उन पर गया, जब वह कृष्णा के साथ नजर आए। बताया जाता है कि इससे पहले भी कई पार्टियो में स्पेंसर को देखा गया था।

दिखा था हीरोपंती की पार्टी में

daughter of jackie shroff in affair

जिस तरह से कृष्णा और वह ‘हीरोपंती’ की पार्टी में करीब थे, उससे लोगों को समझ आ गया कि दोनों के बीच प्यार है। खुद कृष्णा ने भी दूसरे सेलेब्रिटी बच्चों की तरह अपनी निजी जिंदगी पर कोई पर्दा डालने की कोशिश नहीं की।

इस पार्टी के बाद दोनों साथ-साथ गए और वे इसे लेकर बहुत सहज थे। किसी को यह समझने में देर नहीं लगी कि कृष्णा के माता-पिता दोनों के संबंधों पर राजी हैं। इस बीच जैकी श्रॉफ ने भी मीडिया में कहा है कि अगर उनकी बेटी इस संबंध से खुश है, तो वह भी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed