{"_id":"0d8c1500-c2b4-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"danny-denzongpa-to-play-a-baddie-in-shuddhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शकों फिर से आतंकित करने आ रहे हैं डैनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दर्शकों फिर से आतंकित करने आ रहे हैं डैनी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 22 May 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के चर्चित खलनायक डैनी एक बार फिर से अपनी वापसी करने जा रहे हैं। करन जौहर की नयी फिल्म 'शुद्घि' में वह एक खतरनाक रोल करने जा रहे हैं। डैनी आखिरी बार 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'एसिड फैक्ट्री' में दिखे थे।
विज्ञापन
डैनी हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय खलनायकों में से एक हैं। खबर है कि वे करन जौहर की नयी फिल्म 'शुद्धि' में फिर से एक नकारात्मक किरदार निभाने जा रहे हैं। पिछली बार वह सुपर्ण वर्मा की 'एसिड फैक्ट्री' में साथ साथ नजर आये थे। इसके बाद वे फिल्मों से गायब हैं।
विज्ञापन
लेकिन अब डैनी ने तय किया है कि अगर फिल्मों में उन्हें दमदार भूमिकाएं मिलेंगी तो वे जरूर फिल्मों में दोबारा वापसी करेंगे। डैनी को करन मल्होत्रा की स्क्रिप्ट काफी पसंद आयी है। और उन्होंने तय किया है कि वे यह फिल्म करेंगे।
विज्ञापन
करन ने कहा है कि डैनी का इस फिल्म में एक बेहतरीन किरदार है। दर्शक उन्हें नये अवतार में देखेंगे। एक बार फिर से डैनी का वही जलवा दर्शकों को देखने को मिलेगा।