फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Danny Denzongpa son Rinzing Denzongpa will Debut with Malvika niece of actress Anita Raj

बॉलीवुड के खतरनाक विलेन के बर्थडे पर बेटे की डेब्यू फिल्म का ऐलान, हीरोइन भी कन्फर्म

Tue, 26 Feb 2019 01:43 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 26 Feb 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
Danny Denzongpa son Rinzing Denzongpa will Debut with Malvika niece of actress Anita Raj
Danny Denzongpa, Rinzing Denzongpa - फोटो : social media
इस साल एक और स्टार किड बॉलीवुड में डेब्यु करने जा रहा है। हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन डैनी डेन्जोंगपा के बेटे रिंजिन्ग अपनी फिल्म ‘स्कॉड’ से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे। बता दें कि डैनी का बीते दिन ही बर्थडे भी था। रिंजिन्ग के अपोजिट दिग्गज अभिनेत्री अनीता राज की भतीजी मालविका राज होंगी। फिल्म ‘स्कॉड’ धमाकेदार एक्शन, इमोशंस और थ्रिल से भरपूर होगी। इस फिल्म में रिंजिन्ग जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे।
विज्ञापन


‘स्कॉड’ फिल्म की कहानी एक छोटी बच्ची के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो साजिश का शिकार होकर फंस जाती है। रिंजिन्ग एक्शन और फाइट करते नजर आएंगे। ‘स्कॉड’ फिल्म की डायरेक्टर ज्योति कपूर दास हैं। बतौर निर्देशक ज्योति की ये पहली फीचर फिल्म होगी। इससे पहले ज्योति ने दो शॉर्ट फिल्में बनाई थीं। ज्योति ने एक्शन फिल्म बनाने का बड़ा चैलेन्ज स्वीकार किया है।
विज्ञापन

Danny Denzongpa son Rinzing Denzongpa will Debut with Malvika niece of actress Anita Raj
Rinzing Denzongpa, tiger shroff - फोटो : social media
टाइगर श्रॉफ और रिंजिन्ग दोनों बचपन के दोस्त हैं। आज भी उनकी दोस्ती बहुत अच्छी है। टाइगर रिंजिन्ग को एक्शन सीन के टिप्स भी दे रहे हैं। वहीं बेटे की फिल्म को लेकर डैनी ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि "मैं आपको बता दूं कि रिंजिन्ग ने अपने डेब्यू के लिए मुझसे किसी प्रकार की मदद नहीं ली है।

फिल्ममेकिंग बहुत बड़ा काम होता है और हम कलाकार उसका छोटा सा हिस्सा होते हैं। मुझे उम्मीद है कि रिंजिंग इंडस्ट्री में अपनी जगह तलाश लेंगे और जो काम वो करने जा रहे है उसके साथ पूरा न्याय करेगा। स्कॉड एक अच्छी थ्रिलर होगी, जिसमें हंसी और इमोशन का जबरदस्त तड़का लगा होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed