{"_id":"596eec584f1c1b46768b4642","slug":"dangal-makers-did-not-send-any-entry-for-nomination-at-iifa-clarifies-event-organizers","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल गया राज...इसलिए नहीं मिला दंगल को IIFA में नॉमिनेशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुल गया राज...इसलिए नहीं मिला दंगल को IIFA में नॉमिनेशन
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
दंगल
साल 2016 की सबसे धाकड़ फिल्म दंगल को आइफा में नॉमिनेशन तक न मिलने पर इस पूरे इवेंट और इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन
जिसके बाद आइफा के आयोजकों ने सामने आकर इस पर सफाई दी है और एक स्टेटमेंट जारी किया है।
आयोजकों का कहना है कि आइफा 2017 के लिए दंगल के मेकर्स ने फिल्म की एंट्री ही नहीं भेजी थी। और अगर एंट्री ही नहीं आएगी तो नॉमिनेशन का सवाल ही नहीं पैदा होता।
विज्ञापन
विजक्राफ्ट इंटरनेशनल के डायरेक्टर ने कहा, हम आमिर को बेहद पसंद करते हैं और हमें अच्छा लगता अगर दंगल इस का हिस्सा बनती। दंगल ने सभी रिकॉर्ड तोड़े और यह एक बेहतरीन फिल्म थी। लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने एंट्री नहीं भेजी, इस बात का हमें दुख है।
विज्ञापन
IIFA 2017 में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड नीरजा को दिया गया था। पिंक को बेस्ट डायरेक्शन और उड़ता पंजाब के लिए शाहिद और आलिया को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया था।