फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dangal 9th day box office collection

'दंगल' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज बन सकती है 500 करोड़ी

Mon, 02 Jan 2017 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Jan 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
dangal 9th day box office collection
दंगल फिल्म

आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। नौवें ‌दिन फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्‍शन 464.92 करोड़ पहुंच गया है। वहीं डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 239.01 की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म की ओवरसीज कमाई 131.02 करोड़ है। ओवरसीज और ग्रॉस कमाई को जोड़ दिया जाए तो कमाई का आंकड़ा 464.92 करोड़ है जो बहुत ही शानदार है।
विज्ञापन


बता दें कि ‘दंगल’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 29.78 करोड़, दूसरे दिन 34.82 करोड़, तीसरे दिन 42.41 करोड़, चौथे दिन सोमवार को 25.69 करोड़, पांचवे दिन 23.09 करोड़, छठे दिन 21.46 करोड़, सातवें दिन 20.29 करोड़, आठवें दिन 18.59 करोड़ और नौवें दिन 22.72 करोड़ की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

dangal 9th day box office collection
आमिर की 'दंगल' पर गीता फौगाट का बड़ा बयान - फोटो : File Photo

‘दंगल’ ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली ये आमिर खान की पांचवीं फिल्म बन गई है। इससे पहले 2014 में ‘पीके’, 2013 में ‘धूम 2’, 2009 में ‘3 इडियट्स’ और 2008 में ‘गजनी’ इस क्बल में शामिल हो चुकी हैं।

बता दें कि फिल्म की कहानी हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जिंदगी पर आधारित है। आमिर खान ने इसमें महावीर सिंह की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह महावीर सिंह अपनी बेटियों गीता और बबीता को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाकर उन्हें रेसलिंग का चैंपियन बनाते हैं। फिल्म को दर्शकों के साथ सेलेब्रिटीज ने भी काफी सराहा है। 












 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed