फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dalip Tahil's son Dhruv arrested in drugs case

ड्रग्स मामला: दलीप ताहिल का बेटा ध्रुव गिरफ्तार, ड्रग पेडलर से व्हाट्सएप पर होती थी बात

Wed, 05 May 2021 10:56 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 05 May 2021 10:56 PM IST
सार

जाने माने अभिनेता दिलीप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने ड्रग्स खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है

विज्ञापन
Dalip Tahil's son Dhruv arrested in drugs case
दिलीप ताहिल-ध्रुव ताहिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जाने माने अभिनेता दलीप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने ड्रग्स खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी एनसीबी मुंबई ने दी है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने ड्रग पेडलर मुजम्मिल अब्दुल शेख को पकड़ा था जिसके पास 35 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग जब्त हुआ था।

विज्ञापन


जांच के दौरान मुज्जमिल की व्हाट्सएप चैट से पता चला कि ध्रुव ने उनसे साल 2019-2021 तक कई बार ड्रग्स लिए थे और उन्होंने पेडलेर के अकाउंट में 6 बार इसकी पेमेंट्स भी की थी। ध्रुव सारी पेमेंट ऑनलाइन करते थे। इस जानकारी के पता लगने के बाद ध्रुव के घर छापेमारी की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


खबरों की मानें तो ध्रुव के खिलाफ सीआर नंबर 34/2021 U/S8(C)r/W22(b) NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। ध्रुव की गिरफ्तारी पर अभी उनके पिता दलीप ताहिल का कोई बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के एक साल बाद भी मुंबई के ड्रग कार्टेल से बड़े बड़े नामों का जुड़ा होना जारी है। इससे पहले एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, अर्जुन रामपाल और कई सेलेब्स को ड्रग्स केस के लिए समन किया था। वहीं भारती सिंह और उनके पति हर्ष को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed