फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dalip Tahil Mukesh Rishi OGVillains Are Back coming soon share poster

OGVillains: बरसों बाद फिर साथ काम करेंगे दलीप ताहिल और मुकेश ऋषि? शेयर किए मजेदार पोस्टर

Tue, 30 Sep 2025 08:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 30 Sep 2025 08:44 PM IST
सार

OG Villains Are Back: दलीप ताहिल और मुकेश ऋषि दोनों ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अलग तरह के पोस्टर शएयर किए हैं, जो पुराने जमाने के पोस्टर की याद दिला रहे हैं। यह दोनों ही अपने जमाने के मशहूर विलेन हैं।
 

विज्ञापन
Dalip Tahil Mukesh Rishi OGVillains Are Back coming soon share poster
दलीप ताहिल और मुकेश ऋषि - फोटो : इंस्टाग्राम@daliptahil, officialmukeshrishi

विस्तार

दलीप ताहिल और मुकेश ऋषि आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं। इन दोनों ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो अलग तरह के पोस्टर शेयर किए हैं। एक पोस्टर पर लिखा है 'कहर' और दूसरे पोस्टर पर लिखा है 'जख्म'। हालांकि, इन दोनों पोस्टर को देखकर यह साफ नही हो पा रहा है कि दोनों किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं या किसी सीरीज में।
विज्ञापन

दलीप ताहिल का पोस्ट
दलीप ताहिल ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है, जो रेट्रो जमाने की झलक दिखाता है। इस पोस्टर में दलीप गुस्से में नजर आ रहे हैं और साथ ही इस पोस्टर पर लिखा है, 'कहर'। इस अनोखे पोस्टर के साथ दलीप ने कैप्शन में लिखा, 'ओजी खलनायक फिर से धंधे पर है। पूरी रिलीज का इंतजार करें। #ओजीविलेन्स  #विलेन्सआरबैक #जल्दआ रहा है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dalip Tahil (@daliptahil)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश ऋषि का पोस्ट
मुकेश ऋषि ने आज इंस्टाग्राम पर एक पुराने जमाने के स्टाइल का पोस्टर शेयर किया, जिसमें मुकेश विलेन लुक में नजर आ रहे हैं। साथ ही इस पोस्टर में दो लोग बात करते और हंसते नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ मुकेश ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ भयावह होने वाला है। और जानने के लिए बने रहें... #OGVillains #VillainsAreBack #comingsoon'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mukesh Rishi (@officialmukeshrishi)


विज्ञापन

एक साथ फिल्म में नजर आ चुके हैं मुकेश और दलीप 
मुकेश ऋषि और दलीप ताहिल ने एक साथ निम्नलिखित कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। फिल्म 'गुप्त' csx दोनों ने सहायक भूमिकाओं में अभिनय किया, जहां मुकेश ऋषि एक गैंगस्टर की भूमिका में थे और दलीप ताहिल ने एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया  वहीं सलमान खान की इस कॉमेडी फिल्म 'जुड़वा' में दोनों ने सपोर्टिंग रोल्स निभाए। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत इस एक्शन ड्रामा 'गंगा की कसम' में दोनों ने विलेन की भूमिकाएं निभाईं। 

यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3 Collection: 12वें दिन 'जॉली एलएलबी 3' की रफ्तार हुई कम, जानें आज मंगलवार का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed