फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Daisy Shah became score trends India topper

अखबारों की सुर्खियों में छायी रहीं डेजी शाह बनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया में सबसे अव्वल!

Mon, 09 Jul 2018 07:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
Daisy Shah became score trends India topper
स्कोर ट्रेंड्स इंडिया

पिछले दिनों अपनी फिल्म 'रेस-3' की वजह से बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह काफी चर्चा में रहीं। 'रेस-3' में रहा ‘अवर बिजनेस इज अवर बिजनेस... नन ऑफ युवर बिजनेस’ यह उनका डायलॉग काफी चर्चा में रहा। सलमान के डायलॉग से भी ज्यादा डेजी का ही डायलॉग लोगों के जुबान पर था।

विज्ञापन


रेस-3' और दबंग टूर की वजह से पिछले दिनों अखबारों में छायी हुई डेजी शाह अपनी बढ़ती हुई लोकप्रियता के कारण स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के लिडरबोर्ड पर पांचवे स्थान तक पहुंच गयी हैं। मई के महीने में 16वें स्थान पर रहीं डेजी दिन-ब-दिन लोकप्रियता के पायदान चढ़ती दिख रहीं हैं और अब वह पहले पांच लोकप्रिय सितारों में पहुंच गयी हैं।
विज्ञापन


अखबारों की सुर्खियों में लगातार रहने की वजह से ही डेजी ‘न्यूज प्रिंट’ में अव्वल अभिनेत्री बन गयी हैं।  जहां स्कोर ट्रेंड्स के चार्ट पर 71 अंको से डेजी पहले नंबर पर बनी हुई हैं। वहीं उनकी 'रेस-3' की को-स्टार और दबंग टूर की सहयोगी जैकलीन फर्नांडिस 57 अंकों  के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कोर ट्रेंड्स के सह संस्थापक अश्वनी कौल कहते हैं, “देशभर की मीडिया में पिछले एक महिने में डेजी के बारे में छपी खबरों की वजह से वह ‘न्यूज प्रींट’ मीडिया में अव्वल सेलिब्रिटी बनी। सोशल मीडिया में भी उनकी तेजी से बढ़त देखी गयी है। लीडरबोर्ड में डेजी 16वें रैंक से 5वें रैंक तक पहुंच गयी हैं। “


अश्वनी कौल बताते हैं, "हमने यह डेटा 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 न्यूज स्त्रोतों से इक्ठ्ठा किया हैं। पूरे एक हफ्ते में मीडिया में उपलब्ध डेटा के अनुसार यह आंकडे सामने आते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed