फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dadasaheb Phalke Academy Award for Yash Chopra, Rajesh Khanna

यश चोपड़ा और राजेश खन्ना को दादासाहेब फाल्के एकेडमी अवार्ड

Sun, 28 Apr 2013 04:06 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sun, 28 Apr 2013 04:06 PM IST
विज्ञापन
Dadasaheb Phalke Academy Award for Yash Chopra, Rajesh Khanna

बॉलीवुड की महान शख्सियत यश चोपड़ा, राजेश खन्ना और आशा भोसले को इस साल के दादासाहेब फाल्के एकेडमी अवार्ड के लिए चुना गया है।

विज्ञापन


आगामी 30 अप्रैल को यह पुरस्कार दिए जाएंगे। पिछले पांच दशकों से संगीत की दुनिया में सराहनीय योगदान के लिए आशा भोसले को फाल्के रत्न अवार्ड दिया जाएगा।

दिवंगत यश चोपड़ा की पत्नी पामेला को सरस्वतीबाई फाल्के अवार्ड दिया जाएगा।

पिछले साल जुलाई में दुनिया को अलविदा कहने वाले ‘आनंद’ राजेश खन्ना को भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

राजेश खन्ना के दामाद अक्षय कुमार को ‘राउडी राठौड़’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है और उनकी सास डिंपल कपाडिया फाल्के एवर मेमोरेबल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


मनोज बाजपेयी को ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के लिए फाल्के एक्सीलेंट परफोरमेंस अवार्ड दिया जाएगा जबकि ‘पान सिंह तोमर’ के लिए इरफान खान को फाल्के मेमोरेबल परफोरमेंस अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल का फाल्के वर्सेटाइल एक्टर अवार्ड गोविंदा को दिया जाएगा।

बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को फाल्के पदार्पण एक्टर अवार्ड के लिए चुना गया है और हिमेश रेशमिया को ‘खिलाड़ी 786’ के लिए फाल्के बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर चुना गया है।

प्रेम चोपड़ा को फाल्के सीनियर एक्टर (नकारात्मक भूमिका) अवार्ड दिया जाएगा जबकि माला सिन्हा को फाल्के आइकन सिने आर्टिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed