फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cruise Drugs Case DDG Dnyaneshwar Singh told that NCB interrogated witnesses besides Prabhakar cell

Cruise Drugs Case: एनसीबी ने प्रभाकर सेल के अलावा मुख्य गवाहों से की पूछताछ, डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने दी जानकारी

Fri, 12 Nov 2021 07:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 12 Nov 2021 07:32 PM IST
सार

एनसीबी के उपमहानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि इस बार मुंबई आने के बाद एनसीबी की टीम ने अपनी जांच में 7 गवाहों को शामिल किया है।

विज्ञापन
Cruise Drugs Case DDG Dnyaneshwar Singh told that NCB interrogated witnesses besides Prabhakar cell
ज्ञानेश्वर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

आर्यन खान मामले की जांच कर रहे एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े खुद भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे हैं। ऐसे में अब एनसीबी की विजिलेंस टीम इस मामले पर तेजी से जांच कर रही है। शुक्रवार को आर्यन खान ने एनसीबी के सामने अपना बयान दर्ज करवाया। आर्यन ने नवी मुंबई के बेलापुर आरएएफ कैंप में अपना बयान रिकार्ड कराया। वहीं अब एनसीबी के उपमहानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने इस मामले में हुई अब तक की जांच के बारे में बताया है। ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि इस बार मुंबई आने के बाद एनसीबी की टीम ने अपनी जांच में 7 गवाहों को शामिल किया है।

विज्ञापन

 
ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा, ‘इसके अलावा कुछ इलेक्ट्रॉनिक और दस्तावेजी साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। टीम ने क्राइम सीन का दौरा किया है। 14 से 15 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं और जरूरत पड़ने में आगे भी पूछताछ की जाएगी। टीम ने जांच के सिलसिले में मुंबई पुलिस आयुक्त से शिष्टाचार भेंट की थी। उन्होंने हमारी टीम को आश्वासन दिया है कि वे हमारा पूरा सहयोग देंगे और देश को नशा मुक्त बनाने में एनसीबी का साथ देंगे।’
विज्ञापन

 
 
ज्ञानेश्वर सिंह ने ये भी बताया कि इस मामले की जांच चल रही है और हम इसे अपनी प्राथमिकता के आधार पर कर रहे हैं। यह एक छोटी और चुनौतीपूर्ण जांच है जिसे हम जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं। अभी जांच में कुछ और अहम गवाहों को शामिल करना बाकी है। उनकी जांच के बाद हम शायद किसी निष्कर्ष की ओर बढ़ेंगे।’
 
 
एनसीबी की टीम ने प्रभाकर सेल का बयान दर्ज कर लिया है और ये बात डिप्टी डायरेक्टर जनरल ज्ञानेश्वर सिंह ने भी कही है। उन्होंने बताया कि एनसीबी के मुख्य गवाह प्रभाकर सेल का बयान दर्ज हो गया है। टीम ने 1-2 और महत्वपूर्ण गवाहों से पूछताछ की है। हमारी टीम जांच की गति और दिशा से संतुष्ट है और हम जल्द से जल्द निष्कर्ष पर पहुंचने की कोशिश करेंगे।

 
बता दें कि, एनसीबी के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सेल ने दावा किया है कि उसके बॉस किरण गोसाबी ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े से शाहरुख के बेटे आर्यन को बाहर निकालने के लिए जबरन वसूली की चर्चा की थी। सेल ने अपने दावा में कहा कि गोसावी ने सैम डिसूजा को कॉल किया था और 25 करोड़ के डिमांड करने की बात कही थी और 18 करोड़ में मामला सेटल किया था जिसमें आठ करोड़ समीर वानखेड़े को दिया जाना था और बाकी उनमें बंटवारा होता। इसी वजह से समीर वानखेड़े भी अब जांच के घेरे में आए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed