फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Crime Web Series: from asur to patal lok must watch these five web series full of crime and thriller on these disney plus hotstar amazon prime video and voot

Crime Web Series: होश उड़ा देगी क्राइम और थ्रिलर से भरपूर ये पांच वेब सीरीज, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करें बिंज वॉच

Mon, 25 Apr 2022 09:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 25 Apr 2022 09:00 PM IST
सार

एक्शन, हॉरर, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर विभिन्न सीरीज देख अगर आप बोर हो चुके हैं तो हम इस रिपोर्ट में आपके लिए ओटीटी पर मौजूद क्राइम पर आधारित कुछ सीरीज की लिस्ट लाए हैं।

विज्ञापन
Crime Web Series: from asur to patal lok must  watch these five web series full of crime and thriller on these disney plus hotstar amazon prime video and voot
Crime Web Series - फोटो : Social media

विस्तार

देशभर में लोगों के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। ऐसे में डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए लोगों के क्रेज को देखते हुए मेकर्स तरह-तरह के कंटेंट उपलब्ध करा रहे हैं। एक्शन, हॉरर, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर विभिन्न सीरीज देख अगर आप बोर हो चुके हैं तो हम इस रिपोर्ट में आपके लिए ओटीटी पर मौजूद क्राइम पर आधारित कुछ सीरीज की लिस्ट लाए हैं। अगर आप भी क्राइम वेब सीरीज के शौकीन हैं तो इन्हें अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं-

विज्ञापन


असुर

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी स्टारर वेब सीरीज असुर क्राइम और सस्पेंस से भरपूर सीरीज है। साल 2020 में आई इस सीरीज में अरशद वारसी के अलावा बरुण सोबती, अनुप्रिया गोयंका, रिद्धि डोगरा, गौरव चोपड़ा आदि भी नजर आए थे। मर्डर मिस्ट्री पर आधारित इस सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

पाताल लोक 

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। नौ एपिसोड वाली यह सीरीज दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर हाथी राम चौधरी के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में एक केस की छानबीन के दौरान देश में जाति, धर्म, समुदाय और लिंग भेद जैसे कई मुद्दों को बखूबी उजागर किया गया है। क्राइम एंटरटेनर के शौकीन दर्शक इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर स्टोरी

साउथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया स्टारर वेब सीरीज नवंबर स्टोरी तमिल में बनी सीरीज है, जिसे हिंदी में भी डब करके रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी एक बेटी और उसके पिता जो अल्माइजर्स से पीड़ित है के इर्द-गिर्द घूमती है। इस मर्डर मिस्ट्री को देखने के लिए दिमाग को थोड़ा जोर जरूर देना पड़ेगा, लेकिन क्राइम के शौकीन लोगों के लिए यह एक परफेक्ट एंटरटेनर साबित होगी। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

हॉस्टेजेस

इस वेब सीरीज की कहानी क्राइम के साथ पॉलिटिक्स के इर्द-गिर्द बुनी गई है। हॉस्टेजेस वेब सीरीज में रोनित रॉय, दिव्या दत्ता, डिनो मोरिया, श्वेदा बसु प्रसाद, शिबानी दांडेकर और दिलीप ताहिल जैसे कालाकर हैं। इस वेब सीरीज में एक गैंग मशहूर सर्जन के परिवार को बंदूक की नोक पर बंधक बना लेता है और राज्य के मुख्यमंत्री को सर्जरी के दौरान मारने के लिए दबाव डालता है। डिज्नी प्लस की इस सीरीज के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं।

द ग्रेट इंडियन मर्डर

तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' में जबरदस्त क्राइम थ्रिलर है। इस सीरीज में प्रतीक गांधी और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के साथ दिग्गज कलाकार आशुतोष राणा भी खास भूमिका में हैं। इस सीरीज को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed