फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   cricketer harbhajan singh want to be film

...तो हरभजन भी करना चाहते हैं 'ढिशुम-ढिशुम'

Wed, 23 Jan 2013 12:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 23 Jan 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
cricketer harbhajan singh want to be film

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि वह क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय होना चाहते हैं। भज्जी पंजाबी फिल्म जगत में बतौर निर्माता अपनी पहचान बनाने की इच्छा रखते हैं। यदि जरूरत पड़े तो वह ऐक्टिंग भी कर लेंगे। चण्डीगढ़ में पंजाबी फिल्म 'सिंह सर्विस कौर' के संगीत की लांचिंग के अवसर पर भज्जी ने कहा कि वह अभी चार-पांच साल तक और क्रिकेट खेलना चाहते हैं क्योंकि वह मानते हैं कि उनमें अभी क्रिकेट को देने के लिए काफी कुछ है।

विज्ञापन


खराब फार्म के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे भज्जी ने कहा कि मैं अभी चार-पांच साल और क्रिकेट खेलना चाहता हूं। इस कारण फिलहाल फिल्मों के बारे में नहीं सोचा है लेकिन मैं पंजाबी फिल्मों का निर्देशन जरूर करना चाहता हूं। खासकार एक्शन फिल्में बनाना और करना चाहूंगा। भज्जी ने कहा कि वह अपनी क्रिकेट अकादमी को भी विस्तार देने की योजना बना रहे हैं और इसके अंतर्गत वह मुम्बई जैसे महानगरों को भी इस सूची में शामिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन


बकौल हरभजन, 'मैं एक क्रिकेट अकादमी चला रहा हूं। वह काफी सफल है और अब मेरी योजना मुम्बई जैसे बड़े शहरों में अपनी अकादमी को विस्तार देने की है। मैं जल्द ही मुम्बई में अपनी अकादमी की शाखा खोलने जा रहा हूं।' क्रिकेट के साथ-साथ मैं फिल्मों की तरफ भी रुख करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed