फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Crash Course: Annu Kapoor starrer Amazon Prime Video Upcoming Original Series will Launch on July 29

Crash Course: 'क्रैश कोर्स' की रिलीज डेट का हुआ एलान, स्टूडेंट लाइफ की यादें ताजा कर देगी यह सीरीज

Wed, 20 Jul 2022 04:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Jul 2022 04:22 PM IST
सार

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी ऑरिजल सीरीज 'क्रैश कोर्स' की रिलीज का एलान कर दिया है। इस सीरीज में अनु कपूर, भानु उदय, उदित अरोड़ा, प्रणय पचौरी और बिदित बग नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Crash Course: Annu Kapoor starrer Amazon Prime Video Upcoming Original Series will Launch on July 29
'क्रैश कोर्स' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी ऑरिजल सीरीज 'क्रैश कोर्स' की लॉन्चिंग डेट का एलान कर दिया है। यह सीरीज 29 जुलाई को लॉन्च होगी। इस सीरीज में अनु कपूर, भानु उदय, उदित अरोड़ा, प्रणय पचौरी और बिदित बग नजर आएंगे। इसके अलावा इसमें आठ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रैश कोर्स में मोहित सोलंकी, ह्रदय हारून, अनुष्का कौशिक, रिद्धि कुमार, भावेश बालचंदानी, आर्यन सिंह, हेतल गड़ा और अन्वेषा विज मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें कि ओवलेट फिल्म्स द्वारा निर्मित इस सीरीज का निर्देशन विजय मौर्य कर रहे हैं।

विज्ञापन

सीरीज में होंगे दस एपिसोड
बता दें कि यह एक ड्रामा सीरीज होगी। इसके दस एपिसोड होंगे। यह सीरीज दरअसल दो कोचिंग संस्थानों पर आधारित है। इस सीरीज में दिखाया जाएगा कि दो कोचिंग संस्थानों की आपसी लड़ाई का प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं पर क्या असर पड़ता है! ऐसे युवा छात्रों का समूह जिन आंखों में सपने हैं और साथ ही परिवार और अपनी उम्मीदें हैं। यह एक काल्पनिक कहानी पर आधारित सीरीज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिखेगा अनु कपूर का अलग अंदाज
अपनी इस आगामी सीरीज की घोषणा करते हुए अमेजन प्राइम वीडियो की इंडिया ओरिजिनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने कहा कि 'क्रैश कोर्स' दरअसल एक खट्टी-मीठी कहानी है। यह अलग-अलग पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले तमाम आम लोगों की कहानी है। उन्होंने कहा कि हम में से हर कोई अपनी जिंदगी में कभी न कभी एक स्टूडेंट रहा है। 'क्रैश कोर्स' दर्शकों को उनकी स्टूडेंट लाइफ की याद दिलाएगी। मनीष हरिप्रसाद इस सीरीज के क्रिएटर हैं। अनु कपूर इस सीरीज में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे। 

विज्ञापन

छात्रों का संघर्ष दिखाया जाएगा
क्रैश कोर्स प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूटेंड की कहानी है, जो अपने दम पर जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वह दोस्तों से बातचीत करते हैं। प्यार की तलाश में निकलते हैं और बड़ा होना उनकी मजबूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed