Covid 19: वायरस की चपेट में आए मशहूर कोरियोग्राफर शिवशंकर की हालत नाजुक, चिरंजीवी और सोनू सूद ने की आर्थिक मदद
मशहूर कोरियोग्राफर शिवशंकर कोरोना से जूझ रहे हैं और नाजुक हालत में है। महंगा इलाज होने के कारण उनके परिवार को आर्थिक समस्या हो गई है। कृपया मदद करें।
विस्तार
देश में कोरोना की लहर धीमी हुई है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोरियोग्राफर शिवशंकर मास्टर भी इन दिनों कोरोना से पीड़ित हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि उनके 75 प्रतिशत फेफेड़ संक्रमित है। शिव के अलावा उनके बड़े बेटे को भी कोरोना हो गया है और उनका इलाज भी अस्पताल में हो रहा है। इन सबके चलते अस्पताल का बिल परिवार पर भारी पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।
चिंरजीवी और सोनू सूद ने की मदद
वामसी काका ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि, 'मशहूर कोरियोग्राफर शिवशंकर कोरोना से जूझ रहे हैं और नाजुक हालत में है। महंगा इलाज होने के कारण उनके परिवार को आर्थिक समस्या हो गई है। कृपया मदद करें। इसके साथ ही उनके बेटे अजय कृष्णन का नंबर भी लिखा हुआ है'।
Noted Choreographer #ShivaShankar Master affected with #COVID19 and now in critical condition. Due to expensive treatment the family is unable to pay the bills. Please help.
विज्ञापन विज्ञापन
For Contact
Ajay Krishna (Son)
9840323415 pic.twitter.com/nTHwS8ivnh— Vamsi Kaka (@vamsikaka) November 24, 2021
वहीं इस बारे में पहले से जानते हुए तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी ने उनके बेटे अजय की आर्थिक मदद की। चिरंजीवी ने अजय को करीब तीन लाख रूपये का चेक दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने यह भरोसा भी दिया कि वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहेंगे और फिल्म इंडस्ट्री से भी उन्हें मदद मिलती रहेगी।
दूसरी तरफ सोनू सूद जो गरीबों के मसीहा कहे जाते हैं उन्होंने भी शिवशंकर की आर्थिक मदद की है। दरअसल उनके परिवार को प्रतिदिन अस्पताल का एक लाख रुपये का खर्च उठाना पड़ रहा है जिसके कारण उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। साथ ही इंस्टाग्राम पर भी एक यूजर ने बताया कि वह परिवार के संपर्क में हैं और उनकी संभव मदद करेंगे।