फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   court question 'ashirwad' ownership

कोर्ट ने कहा बताओ किसका है 'आशीर्वाद'

Tue, 27 Nov 2012 06:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Nov 2012 06:04 PM IST
विज्ञापन
court question 'ashirwad' ownership
राजेश खन्ना की मौत के बाद उनके बंगले और वसीयत का विवाद गहरा गया है। इस मसले पर बांद्रा कोर्ट ने राजेश खन्ना की बेटी टिंवकल खन्ना, दामाद अक्षय कुमार और पत्नी डिंपल कपाड़िया को कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। बांद्रा कोर्ट ने यह आदेश राजेश खन्ना की प्रेमिका रहीं अनीता आडवाणी की याजिका पर दिया है।
विज्ञापन


अनीता ने अपनी याजिका में कहा है कि वह राजेश खन्ना के साथ लंबे समय से रह रही हैं। बीमारी और बुरे दौर में भी वह उनके साथ रहीं हैं। ऐसे में उन्हें आशीर्वाद से बाहर नहीं किया जा सकता है। कोर्ट के माध्यम से उन्होंने राजेश खन्ना की वसीयत में अपने हिस्सेदारी की मांग भी की है। अनीता ने याजिका के माध्यम से कहा है कि यदि उन्हें आशीर्वाद से निकालना ही है तो उन्हें 55 करोड़ का मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन


बांद्रा कोर्ट ने पार्टी बनाए गए अक्षय कुमार, टिंवकल खन्ना, डिंपल कपाड़िया और रिंकी खन्ना से 4 दिसंबर को आकर कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि डिंपल कपाड़िया अनीता के दावों को खारिज कैसे करती हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि राजेश खन्ना की बीमारी के समय वो ही उनके साथ रहीं हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed