फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   court puts stay order on priyanka chopra's biopic

अब नहीं खुलेंगे प्रियंका के 'अंदरूनी राज'

Mon, 11 Aug 2014 10:07 AM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
court puts stay order on priyanka chopra's biopic

खबर है कि प्रियंका चोपड़ा को अपने पूर्व सेक्रेटरी प्रकाश जाजू के साथ हुए विवाद को लेकर बन रही फिल्म के खिलाफ कामयाबी मिली है। कोर्ट ने प्रियंका की याचिका पर स्टे ऑर्डर जारी किया है। वैसे इस फिल्म के निर्माण की योजना बना रहे असीम मर्चेंट का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। वह फिल्म बनाने के इरादे पर कायम हैं।

विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा ने एक बड़ी लड़ाई जीत ली है। उन्हें अपने फिल्मी कैरियर के शुरुआती वर्षों पर बनने जा रही एक फिल्म के खिलाफ अदालत से रोक लगवाने में कामयाबी मिल गई है। खबर है कि अदालत ने इस पूर्व विश्व सुंदरी के पक्ष में फैसला दिया है। बीते तीन-चार महीनों से चर्चा थी कि प्रियंका और कभी उनके मैनेजर रहे प्रकाश जाजू के बीच हुए पैसे के विवाद को पर्दे पर उतारने की तैयारी चल रही हैं। यह काम कोई और नहीं, बल्कि कभी प्रियंका के ‘अच्छे दोस्त’ कहे जाने वाले मॉडल-ऐक्टर असीम मर्चेंट करने वाले थे। परंतु अब फिलहाल यह संभव नहीं दिखता।
विज्ञापन

इस फिल्म से परेशान थीं प्रियंका

court puts stay order on priyanka chopra's biopic

प्रियंका के नजदीकी सूत्रों के अनुसार वह फिल्म की खबरों से काफी परेशान थीं। उनका मानना था कि यह उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है। बताया जाता है कि प्रियंका के नजदीकियों ने असीम को समझाया था कि वह अपने इरादे बदल दें, परंतु जब वह नहीं माने तो प्रियंका ने अदालत की शरण ली। प्रियंका ने मर्चेंट को भेजे नोटिस में फिल्म न बनाने को कहा था। साथ ही कहा था कि इसका जो प्रचार किया जा रहा है, वह तत्काल रोक लिया जाए।

वहीं प्रियंका के नोटिस पर असीम ने साफ कहा था कि वह कानूनी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और फिल्म बना कर रहेंगे। लेकिन पिछले हफ्ते कोर्ट ने प्रियंका के हक में आदेश दे दिया है। कोर्ट के स्टे ऑर्डर के बाद अब फिल्म नहीं बनाई जा सकेगी। फिल्म ट्रेड के जानकारों के अनुसार असीम मर्चेंट को इस फैसले से धक्का लगा है क्योंकि प्रियंका के नाम पर फिल्म बना कर वह अच्छी खासी पब्लिसिटी और बॉक्स ऑफिस पर रकम बटोर सकते थे। परंतु अब वह ऐसा नहीं कर सकेंगे। अगर फिल्म बनाते भी हैं तो वह प्रियंका चोपड़ा के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। उन्हें पर्दे पर घोषणा करनी होगी कि किसी भी जीवित या मृत व्यक्ति से फिल्म के पात्रों का कोई संबंध नहीं है। यह काल्पनिक कहानी है।

कहते हैँ कि इरादा अभी भी पक्का है

court puts stay order on priyanka chopra's biopic

वैसे असीम का कहना है कि उन्हें अभी तक कोर्ट का कोई नोटिस नहीं मिला है और फिल्म बनाने का उनका इरादा पक्का है। दूसरी तरफ उन्हें अपनी कहानी पर फिल्म बनाने का अधिकार देने वाले प्रकाश जाजू लंदन में हैं। जाजू ने कहा है कि अदालत के द्वारा रोक लगाए जाने पर मैं कुछ नहीं कर सकता हूं। मैं अपने जीवन की असली कहानी के अधिकार निर्माताओं को पांच करोड़ रुपये में बेच चुका हूं और उन्होंने मुझे ढाई करोड़ रुपये दे दिए हैं। अब देखना यह है कि क्या बाकी के ढाई करोड़ रुपये निर्माता उन्हें देंगे या वापस अपने दिए पैसे मांगेंगे?

उल्लेखनीय है कि असीम प्रियंका और उनके तत्कालीन मैनेजर प्रकाश जाजू के बीच 2008 में हुए बहुचर्चित झगड़े को केंद्र में रखकर फिल्म बनाना चाहते हैं। यह जाजू की आत्मकथात्मक फिल्म बताई जा रही है, जिसमें प्रियंका से झगड़े के कारण जाजू को 67 दिनों तक जेल की हवा खानी पड़ी थी। जाजू को अपनी जिंदगी के इस कांड पर बनने वाली फिल्म से कोई आपत्ति नहीं है।

विज्ञापन

फिल्‍म का नाम भी अजीब

court puts stay order on priyanka chopra's biopic

फिल्म का नाम भी ’67 दिन’ रखा गया है। जब प्रियंका ने असीम को नोटिस भेजा था तो उन्होंने कहा था, ‘हम अपना काम कर रहे हैं और फिल्म की तैयारी पूरी हो चुकी है। हम किसी प्रकार की धमकियों में आने वाले नहीं। हमने नोटिस का जवाब भी भेज दिया है।’ उन्होंने कहा था कि मैं जाजू की जिंदगी के उन 67 दिनों पर फिल्म बना रहा हूं, जिसमें वे सबसे ज्यादा परेशान थे।

यह अलग बात है कि उन्हें वे दिन प्रियंका चोपड़ा के कारण देखने पड़े थे। यह कहना गलत है कि हम किसी को बदनाम करना चाहते हैं। फिल्म देखे बगैर कोई दावा नहीं कर सकता है कि हमने उसे बदनाम किया है। उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म की स्क्रिप्ट जाजू के अलावा किसी और को नहीं दिखाई जाएगी। चर्चा है कि असीम मर्चेंट रणदीप हूडा और कंगना रनौत को लेकर यह फिल्म बनाना चाह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed