{"_id":"5c9b714dbdec221450545b40","slug":"court-issues-arrest-warrant-against-kichcha-sudeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"समन के बावजूद कोर्ट नहीं पहुंचे एक्टर सुदीप, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
समन के बावजूद कोर्ट नहीं पहुंचे एक्टर सुदीप, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
Wed, 27 Mar 2019 06:23 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 27 Mar 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
किच्चा सुदीप
कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अभिनेता 26 मार्च को एक लंबित मामले की सुनवाई में शामिल नहीं हुए जिसके बाद Chikkamagalur न्यायिक मजिस्ट्रेट ने ये वारंट जारी किया है।
बता दें मार्च 2018 में दीपक कुमार की शिकायत के बाद 'Varasdara' सीरियल के क्रू को हुए नुकसान के संबंध में किच्छा सुदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। दीपक कुमार के पास वह जगह थी जिसे धारावाहिक की शूटिंग के लिए किराए पर लिया गया था। 'Varasdara' सीरियल का निर्माण सुदीप के प्रोडक्शन हाउस किच्छा क्रिएशंस द्वारा किया गया था।
'Varasdara' के क्रू मेंबर ने शूटिंग के लिए दीपक कुमार के स्वामित्व वाली जगह किराए पर ली थी लेकिन सेट पर एक कथित विस्फोट के कारण फार्महाउस को नुकसान पहुंचा। दीपक ने अभिनेता सुदीप पर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी और यह आरोप भी लगाया था कि 1,50,000 रुपये का किराया देय है।
विज्ञापन
इसके लिए कोर्ट ने अभिनेता को समन जारी किया था लेकिन सुदीप के न पहुंचने के बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।