फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Coronavirus outbreak producer Murad Khaitan donate 25 lakh Prime Minister and Maharashtra Relief Fund

भूषण कुमार के बाद मदद को आगे आया यह फिल्म निर्माता, कोरोना वायरस संकट से उबरने के लिए दी इतनी धनराशि

Sun, 29 Mar 2020 07:04 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 29 Mar 2020 07:04 PM IST
सार

  • कबीर सिंह, नोटबुक और द शौकीन्स जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके मुराद खेतान ने 50 लाख रुपये का दान दिया है
  • मुराद खेतान ने अपनी इस सहायता की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है

विज्ञापन
Coronavirus outbreak producer Murad Khaitan donate 25 lakh Prime Minister   and Maharashtra Relief Fund
Murad Khaitan - फोटो : amar ujala mumbai

विस्तार

देश में उपजी आपातकाल जैसी परिस्थिति से निपटने के लिए फिल्मकार खुलकर सामने आ रहे हैं। हाल में टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने इस विपदा से निपटने के लिए भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार को 12 करोड़ रुपये की मदद मुहैया कराई है। अब, कबीर सिंह, नोटबुक और द शौकीन्स जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके मुराद खेतान ने 50 लाख रुपये का दान दिया है। मुराद ने 25-25 लाख रुपये की भागीदारी प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र राहत कोष में की है।   
विज्ञापन


मुराद खेतान ने अपनी इस सहायता की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। पहला ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'कोविड 19 से लड़ाई में मैं महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये की सहायता करने की प्रतिज्ञा करता हूं।' वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मैं प्रधानमंत्री देखभाल कोष में 25 लाख रुपये की सहायता देने का वचन देता हूं। हमारे देश की भलाई के लिए हम सभी की प्रार्थना और विचार हमेशा साथ हैं।'
विज्ञापन

 

Coronavirus outbreak producer Murad Khaitan donate 25 lakh Prime Minister   and Maharashtra Relief Fund
Murad Khaitan - फोटो : amar ujala mumbai



गौरतलब है कि कोविड 19 से लड़ाई में जहां अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये तो वहीं भूषण कुमार ने 12 करोड़ रुपये की सहायता की है। इसके साथ ही वरुण धवन से लेकर प्रभास समेत तमाम कलाकार लगातार मदद के लिए कदम आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार की सहायता के साथ ही निजी स्तर पर भी बहुत से कलाकार अपने आस पास के जरुरतमंद लोगों की मदद कर  रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के ज्यादातर लोगों को बिना पैसे काटे छुट्टी पर भी भेज दिया है ताकि इस स्थिति में वे घर में ही रहकर सुरक्षित रह सकें। 

पढ़ें: पीएम मोदी ने लॉकडाउन करने पर देश की जनता से मांगी माफी, अभिनेत्री बोलीं- 'यह दुखद होगा अगर...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed