फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   coronavirus: Director and producer Jamnadas Majethia written a poem to encourage people working against

खिचड़ी और साराभाई वर्सेज साराभाई के निर्माता ने लिखी कविता, कोरोना के खिलाफ लोगों का उत्साह बढ़ाया

Wed, 15 Apr 2020 11:48 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 15 Apr 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
coronavirus: Director and producer Jamnadas Majethia written a poem to encourage people working against
Jamnadas Majethia - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के मशहूर कलाकार, निर्देशक और निर्माता जमनादास मजीठिया ने कोरोना वायरस के खिलाफ काम कर रहे लोगों का उत्साहवर्धन करने के लिए एक कविता लिखी है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने इस कविता को टीवी के लोकप्रिय धारावाहिकों खिचड़ी और साराभाई वर्सेज साराभाई के कलाकारों से गवाया भी है। पुलिस, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर, नर्स और मेडिकल सपोर्ट स्टाफ जैसे लोगों का उत्साह बढ़ाने के साथ साथ ये कविता आम लोगों को लॉकडाउन के इस दौर में घरों में रहने के लिए भी प्रेरित करती हैं।

विज्ञापन

coronavirus: Director and producer Jamnadas Majethia written a poem to encourage people working against
sarabhai vs sarabhai - फोटो : Twitter

ज्ञात है कि भारत समेत पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही है। ऐसे में दुनिया भर के कलाकार घरों में बैठे लोगों को मनोरंजन करने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए तरह तरह के म्यूजिक कॉन्सर्ट और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। ठीक इसी कड़ी में जेडी मजीठिया ने भी खुद को शामिल करने के लिए इस नई कविता की रचना की है। इस कविता के माध्यम से उन्होंने दर्शकों के बीच में अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराने की कोशिश की है। कविता के वीडियो में सभी कलाकार संदेश देते हैं कि ये एक कठिन दौर है, लेकिन ये भी गुजर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेडी ने इस कविता को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए कई प्रतिष्ठित अभिनेताओं का सहारा लिया है। जेडी कहते हैं, ‘सभी धारावाहिकों के अभिनेता इसका उपयोग कर सकते हैं, और अपने प्रशंसकों के साथ साझा कर सकते हैं। मैंने इस कविता को दूर तक पहुंचाने के लिए सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) और इंडियन फिल्म एंड टेलिविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल (IFTPC) का साथ पाया है ताकि इनके कलाकारों को इस कविता की पटकथा और ऑडियो मिल सके। इससे वे खुद भी अपना वीडियो बना सकेंगे। यह कविता सिर्फ आज के अभिनेताओं और शोज के लिए नहीं है। पहले के लोकप्रिय शो के अभिनेता भी इसका उपयोग कर सकते हैं। श्रोता इस कविता को अपने पसंदीदा कलाकारों से सुनना पसंद करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed