{"_id":"6081ca0b8ebc3e8dab49b19f","slug":"corona-in-bollywood-famous-choreographer-sandeep-soparrker-test-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की चपेट में आए मशहूर कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर, कहा- बुखार आते ही हो गया था क्वारंटीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना की चपेट में आए मशहूर कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर, कहा- बुखार आते ही हो गया था क्वारंटीन
Fri, 23 Apr 2021 12:42 AM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:42 AM IST
सार
- मशहूर कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर हुए कोरोना पॉजिटिव
- बॉलीवुड की इन मशहूर फिल्मों के गानो को किया है कोरियोग्राफ
- लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स के वीडियो के लिए भी की है कोरियोग्राफी
विज्ञापन
संदीप सोपारकर
- फोटो : Instagram
विस्तार
देश में कोरोना अपने चरम पर है और आए दिन हजारों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारे भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। पॉजिटिव हो चुके स्टार्स की लिस्ट में हाल ही में एक और नाम जुड़ा है। मशहूर फिल्म कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद वो होम क्वारंटीन हो गए हैं।
विज्ञापन
संदीप ने एक चैनल से अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि पिछले गुरुवार से उन्हें बुखार आ रहा था जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर दिया। संदीप ने कहा, 'मुझे टेस्ट कराने के लिए कुछ दिनों का समय लगा। आखिरकार मेरा टेस्ट हुआ और रिजल्ट पॉजिटिव आ गया'।
विज्ञापन
संदीप सोपराकर ने अपनी तबीयत की बात करते हुए कहा कि, 'मुझे पिछले एक हफ्ते से लगातार बुखार आ रहा था। साथ ही सर्दी और खांसी भी हो रही थी। इसके अलावा मुझे काफी कमजोरी और बदन दर्द भी हो रहा था। अब मैं पूरी तरह से क्वारंटीन में हूं और डॉक्टरों की बताई दवाईयां ले रहा हूं'।
विज्ञापन
संदीप सोपारकर के करियर की बात करें तो 'सात खून माफ', 'जुबैदा, 'काइट्स' , 'तलाश', 'हॉलीडे', 'दिल जो बच्चा है' जैसी कई फिल्मों के गानों की कोरियोग्राफी की है। इतना ही नहीं उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों और लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स के वीडियो 'वूमनाइजर्स' के लिए भी कोरियोग्राफी की थी।
संदीप सोपारकर से पहले बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। 'डांस दीवाने 3' के होस्ट होस्ट राघव जुयाल, बिग बॉस फेम अर्शी खान ने भी अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। वहीं बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो कोरोना की चपेट में हैं और कई ऐसे भी हैं जो इससे ठीक हो चुके हैं। हाल में अभिनेता अर्जुन रामपाल ने बताया था कि वो कोरोना से ठीक हो चुके हैं। ऐसे में सितारे हर रोज फैंस से अपील कर रहे हैं सभी लोग मास्क पहनें और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।