फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Corona in Bollywood: Arijit Singh and his wife tested positive for Corona shared information given on social media

बॉलीवुड में कोरोना: अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Sat, 08 Jan 2022 07:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 08 Jan 2022 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार
इसी बीच अब बॉलीवुड के मशहूर के गायक अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी कॉयल रॉय भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बारे में अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। 
 
loader
Corona in Bollywood: Arijit Singh and his wife tested positive for Corona shared information given on social media
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना एक बार फिर सिर उठाता दिख रहा है। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर मनोरंजन जगत पर भी तेजी पड़ता दिख रहा है। इसी के चलते बीते कई दिनों से बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई सितारे इस वायरल की चपेट में आ गए हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड के मशहूर के गायक अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी कॉयल रॉय भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 

इस बारे में अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। गायक ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर बताया कि, "मेरा और मेरी पत्नी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं और होम क्वारैंटाइन हैं।"

 

स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर अब मनोरंजन जगत पर भी देखने को मिल रहा है। बीते दिनों मनोरंजन जगत से जुड़े लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। इससे पहले टीवी सीरियल पंड्या स्टोर के चार कलाकार कोरोना से संक्रमित हो गए। संगीतकार विशाल ददलानी, कुब्रा सैत, प्रियदर्शन, महेश बाबू, लक्ष्मी मांचू, स्वरा भास्कर, मिथिला पालकर सहित कई ऐसे कलाकार हैं जो बीते एक हफ्ते में कोरोना की चपेट में आए हैं।
 

मधुर भंडारकर
मधुर भंडारकर

इसके अलावा निर्देशक मधुर भंडारकर भी इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इस बारे में निर्देशक ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। वहीं, निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed