{"_id":"5724a0cd4f1c1b744ba91514","slug":"cops-reach-kangana-s-house-to-record-her-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान दर्ज करने कंगना रनौत के घर पहुंची पुलिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बयान दर्ज करने कंगना रनौत के घर पहुंची पुलिस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 01 Jun 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
कंगना रनौत
- फोटो : ANI
रितिक रोशन के साथ चल रहे फर्जी आईडी मामले में पूछताछ के लिए पुलिस कंगना रनौत के घर पहुंची है। बताया जा रहा है कि पुलिस का साइबर सेल कंगना के बयान लेने के लिए उनके घर पहुंचा है। रितिक रोशन ने कंगना पर हजार से ज्यादा मेल करने का आरोप लगाया है। हालांकि बाद में जब रितिक की ओर से भी कंगना को मेल मेल करने की बात कही गई तो रितिक ने अपनी ई-मेल के हैक होने की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
पुलिस की साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में अमेरिका में रितिक की मेल-आईडी हैक हेने की बात सामने आई है। कंगना से इस बाबत पूछताछ के लिए आज साइबर सेल उनके घर पहुंची। पिछले काफी समय से रितिक और कंगना के बीच चल रही तनातनी सुर्खियों में है। दोनों एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। अब मामला कोर्ट में जा चुका है और पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Mumbai cyber cell team arrive at Bollywood actress Kangana Ranaut's residence in Mumbai pic.twitter.com/6sqHOrjXPO
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) April 30, 2016