फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Controversy: Ravi Teja film Khiladi got into legal trouble soon after its released accused of stealing the title of Akshay Kumar film

विवाद: रिलीज होते ही कानूनी पचड़े में पड़ी रवि तेजा की ‘खिलाडी’, अक्षय कुमार की फिल्म का टाइटल चुराने का लगा आरोप

Sun, 13 Feb 2022 01:08 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 13 Feb 2022 01:08 AM IST
सार

बॉलीवुड निर्देशक रतन जैन ने दिल्ली हाई कोर्ट में रवि तेजा की फिल्म के मेकर्स पर केस दर्ज कराया है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की साल 1992 में आई फिल्म का नाम भी खिलाड़ी ही था, जिसे रतन जैन ने निर्देशित किया था।

विज्ञापन
Controversy: Ravi Teja film Khiladi got into legal trouble soon after its released accused of stealing the title of Akshay Kumar film
Khiladi - फोटो : Instagram

विस्तार

हाल ही में रिलीज हुई साउथ अभिनेता रवि तेजा की फिल्म खिलाड़ी अपनी रिलीज के साथ ही विवादों में आ गई है। फिल्म के नाम को लेकर बॉलीवुड निर्देशक रतन जैन ने दिल्ली हाई कोर्ट में रवि तेजा की फिल्म के मेकर्स पर केस दर्ज कराया है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की साल 1992 में आई फिल्म का नाम भी खिलाड़ी ही था, जिसे रतन जैन ने निर्देशित किया था। ऐसे में रवि तेजा की इस फिल्म के मेकर्स पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने फिल्म का टाइटल के लिए अनुमति नहीं ली है।

विज्ञापन

एक इंटरव्यू में रतन ने कहा कि हमारे पास खिलाड़ी नाम का ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन है। यह ट्रेडमार्क पूरे देश के लिए है। मनोरंजन जगत में कोई भी खिलाड़ी नाम के शीर्षक का इस्तेमाल नहीं कर सकता। सबसे बड़ा खिलाड़ी, खतरों के खिलाड़ी जैसी अन्य फिल्मों की बात अलग है, लेकिन खिलाड़ी सिर्फ हमारा ट्रेडमार्क है।

विज्ञापन

Controversy: Ravi Teja film Khiladi got into legal trouble soon after its released accused of stealing the title of Akshay Kumar film
अक्षय कुमार - फोटो : instagram

इंटरव्यू के दौरान रतन जैन ने आगे कहा कि इस मामले में 11 फरवरी को सुनवाई करते हुए जज ने कहा था कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने में काफी देर हो चुकी है। वहीं हमने भी यह साफ किया था कि हम फिल्म की रिलीज नहीं रोकना चाहते। हम नहीं जानते कि मेकर्स ने ऐसा क्यों किया। उन्होंने फिल्म का ट्रेलर ही बहुत देरी से 8 फरवरी को रिलीज किया है, जो कि फिल्म रिलीज होने के 2 दिन पहले था। इसी बीच हमने 9 फरवरी को केस की तैयारी की और 10 तारीख को दिल्ली हाईकोर्ट में केस सुनवाई के लिए रखा, इसलिए मामले में हमारी ओर से कोई देरी नहीं की गई है।

विज्ञापन

Controversy: Ravi Teja film Khiladi got into legal trouble soon after its released accused of stealing the title of Akshay Kumar film
खिलाड़ी फिल्म का एक सीन - फोटो : Social Media

रतन जैन आगे कहते हैं कि आज उन्होंने सिर्फ इस फिल्म का टाइटल लिया है। कल वह अन्य कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के टाइटल लेंगे। इससे काफी परेशानी होगी। अगर आज आप गूगल पर खिलाड़ी ढूंढते हैं तो आपको सिर्फ तेलुगु फिल्म में नजर आएगी, जो कि बिल्कुल सही नहीं है। यह मामला कॉपीराइट का है और मेकर्स को इसे मानना चाहिए। वहीं इस पूरे मामले में अगली सुनवाई 16 फरवरी को की जाएगी। गौरतलब है कि इस तेलुगू फिल्म के मेकर्स ने खिलाड़ी टाइटल को साउथ एसोसिएशन में रजिस्टर कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed