जब नायिकाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले उनके प्रेमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजा मामला रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोन के बीच का है। यह मामला पिछले दिनों का ही है जब रणवीर सिंह दीपिका पादुकोन के साथ लेडीज बाथरूम में पाए गए।
हेमा मालिनी की छोटी बेटी की शादी के इस कार्यक्रम में रणवीर सिंह बार-बार दीपिका को सार्वजनिक रूप से चूमते रहे। फिर जब दीपिका बाथरूम गईं तो रणवीर सिंह उनके पीछे-पीछे हो लिए। रणवीर सिंह को इस हालत में देखकर कुछ लोग भौचक्के हो गए।
हॉफ पैंट में नंगे बदन मिला प्रेमी
यह किस्सा शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच का है। इनकम टैक्स विभाग ने जब अचानक प्रियंका चोपड़ा के घर मे छापा डाला तो घर की घंटी बचाने पर दरवाजा प्रियंका चोपड़ा ने नहीं बल्कि उनके प्रेमी शाहिद कपूर ने खोला।
सूत्रों के अनुसार शाहिद उस समय हॉफ पैंट पहने हुए थे। कुछ देर में मीडिया भी आनी थी इसलिए शाहिद कपूर आनन-फानन वहां से रवाना हो गए। यह चर्चा मीडिया काफी दिन तक सुर्खियों में रहा।
एक लिपलॉक हुआ खूब चर्चित
यह मामला करीना कपूर और शाहिद कपूर के बीच का है। उनके बीच का एक लिपलॉक मीडिया में चर्चाओं में रहा। यह तस्वीरें एक कमरे की थीं। जिसमे करीना और शाहिद एक-दूसरे को बेतहाशा चूम रहे थे।
इस वीडियो का इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। आज भी शाहिद और करीना कपूर के इस वीडियो को सबसे ज्यादा चर्चित वीडियो में शुमार किया जाता है। इसके बाद से ही इन दोनों के बीच की दूरियां बननी शुरू हो गईं।
एक व्यवसायी के घर में मिलीं दीपिका
यह किस्सा दीपिका पादुकोन से जुडा हुआ है। दीपिका पादुकोन कुछ समय तक व्यवसायी विजय माल्या के बेटे सिद्घार्थ माल्या के साथ अफेयर में रहीं। चर्चाओं ने तब तूल पकड़ा जब सिद्घार्थ ने दीपिका को तोहफे में एक फ्लैट गिफ्ट किया।
एक बार इसी फ्लैट में देर रात दीपिका के साथ सिद्घार्थ पाए गए। उस समय दीपिका का कैरियर चढ़ाई पर था। इस बात की सुर्खियां बनतीं कि इसके पहले दीपिका ने सिद्घार्थ से दूरी बना ली। बाद में दीपिका ने इस बात का भी खंडन किया कि उन्हें यह मकान तोहफे में मिला था।